
ट्रेंडिंग डेस्क : दुबई (Dubai) में एक 12 साल की छात्रा ने अपने कमाई से iPhone 14 खरीदा है। वह 7वीं में पढ़ाई करती है और उनसे पिता भारत के रहने वाले हैं। बियांका जेमी ने खुद के बनाए ब्रेड को स्कूल में बेचकर छह हफ्तों में 3 हजार दिरहम यानी 67 हजार 362 रुपए जमा किए और आईफोन खरीदा। बियांका को आईफोन से लगावा है। वह इसे खरीदना चाहती थी लेकिन पैरेंट्स के पास इतने पैसे नहीं थे कि वे बेटी को यह फोन दिला सके। जिसके बाद बियांका के दिमाग में एक आइडिया आया,, जिससे आज उसका सपना पूरा हो गया है।
एक आइडिया और हाथ में आईफोन
फरवरी की बात है एक दिन बियांका की मां जेमिनी वारियावा ने उन्हें लंच में अपने हाथों से बना ब्रेड दिया। जब इस ब्रेड को बियांका के दोस्तों ने खाया तो उन्हें इसका स्वाद खूब पसंद आया। मीडिया से बातचीत में बियांका ने बताया कि उसके दोस्तों को ब्रेड की साइज और उसका टेस्ट काफी अच्छा लगा। उन्होंने मुझे अगले दिन भी ब्रेड लाने को कहा। तभी बियांका के दिमाग में एक आइडिया आया कि क्यों न वह खुद से ब्रेड बनाकर स्कूल में बेचे और पैसे कमाए।
बियांका का बेकिंग का शौक
बियांका के माता-पिता दुबई के एक फाइव स्टार होटल में बेकर हैं। पैरेंट्स को ब्रेड बनाते देख बियांका बड़ी हुई है। बेकिंग में अक्सर वो माता-पिता की हेल्प करती थीं। जब बेटी का आइडिया माता-पिता ने सुना तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिता जेमीभाई वारियावा ने उन्हें 100 दिरहम मतलब 2 हजार 245 रुपए दिए और बेटी का हौसला बढ़ाया। इसके बाद मां ने भी बेटी को ब्रेड बनाना सिखाया। जेमिनी बताती हैं कि 'जब बियांका 5 साल की थी, तब पिज्जा पार्लर में उनकी मदद करती है। उसे बचपन से ही बेकिंग का शौक रहा है।
इस तरह कमाए पैसे
जब बियांका ने पहले दिन स्कूल में ब्रेड बेचा तो उन्हें निराशा मिली। पहले दिन सिर्फ 2 ही ब्रेड बिके लेकिन उसका हौसला नहीं टूटा। स्कूल में ब्रेड बेचना छोटी सी बच्ची ने जारी रखा और 10 दिरहम यानी 224 रुपये में चार ब्रेड बेचा। धीरे-धीरे बियांका के ब्रेड का टेस्ट हर किसी को पसंद आने लगा और उसे हर दिन करीब 60 पीस ब्रेड का ऑर्डर मिलने लगा।
पढ़ाई के साथ चलता रहा बियांका का बिजनेस
बियांका अपनी कमाई को लेकर कहती हैं कि वह सादा ब्रेड के साथ सादा सॉफ्ट रोल, ओरियो, उबे, पनीर, टर्की सलामी और चिकन फ्रैंक जैसी चीजों को भी बेचती थीं। स्कूर में दोस्तों से लेकर टीचर तक को उनका ब्रेड पसंद आता था। माता-पिता की सीक्रेट रेसिपी की वजह से उनका बिजनेस बढ़ता गया। शाम को होमवर्क कंप्लीट करने के बाद बियांका ऑर्डर के हिसाब से बेक करती थी।
कमाई से खरीदा आईफोन 14
ऐसा करते हुए मार्च के दूसरे हफ्ते तक बियांका ने 3,000 दिरहम कमा लिए। उसने इस पैसे सेआईफोन 14 खरीदा। स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ ब्रेड बेचना बियांका के लिए इतना आसान नहीं था। स्कूल के स्टूडेंट्स उसका मजाक भी उड़ाया करते थे। उसे अलग नजर से देखते थे। छात्र कहते कि ब्रेड बेचने की बजाय पैरेंट्स से बोलकर यह आईफोन क्यों नहीं खरीद लेती। बियांका की आर्थिक स्थिति का भी मजाक बनयाा जाता था लेकिन बियांका ने इसपर ध्यान देने की बजाया अपना काम किया और आज आईफोन 14 उनके हाथ में है। बियांका एक बेकरी और कॉफी शॉप चलाना चाहती हैं।
इसे भी पढ़ें
WATCH VIDEO : 'नाटू-नाटू' पर हिप-हॉप ग्रुप ने काट दिया गदर, ऐसा डांस मूव नहीं देखा होगा
Bengaluru में किराये पर कमरा लेना बच्चों का काम नहीं, मकान मालिक का बस चले तो CV तक मांग लें
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News