
ट्रेंडिंग डेस्क : मर्दों में आजकल दाढ़ी बढ़ाने का ट्रेंड चल रहा है। कई लोगों की दाढ़ी तो इतनी लंबी है कि कई रिकॉर्ड बनाए है। लेकिन क्या आपने कभी किसी महिला को लंबी-लंबी दाढ़ी और घनी मूंछो में देखा है? शायद ही देखा हो...आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारें में बताने जा रहे हैं, जिसकी दाढ़ी इतनी बड़ी है, जितनी दुनिया में किसी महिला के पास नहीं। मर्दों जैसी दिखने वाली यह महिला इन दिनों चर्चा में हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में उनका नाम भी दर्ज हो गया है। आइए जानते हैं इस दाढ़ी वाली महिला के बारें में...
38 साल की दाढ़ी वाली महिला
अमेरिका के मिशिगन की 38 साल की एरिन हनीकट (Erin Honeycutt) नाम की महिला करीब दो साल से अपनी दाढ़ी बढ़ा रही है। अब उसकी दाढ़ी 30 सेंटीमीटर बढ़ गई है। उसने सबसे लंबी दाढ़ी वाली जीवित महिला का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका की ही 75 साल की विवियन व्हीलर नाम की महिला के नाम था, जिनकी दाढ़ी 25.5 सेमी थी।
महिला की दाढ़ी शौक या मजबूरी
गिनीज बुक के अनुसार, एरिन की दाढ़ी पूरी तरह नेचुरल है। इसे बढ़ाने में उसने किसी तरह का ट्रीटमेंट या सप्लीमेंट नहीं लिया है। एरिन की दाढ़ी बढ़ने के पीछे पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो हार्मोनल असंतुलन का कारण होती है। इसकी वजह से अनियमित पीरियड्स, वजन का बढ़ना, बांझपन और अत्यधिक बाल उगना हो सकता है।
13 साल की उम्र से इस महिला के चेहरे पर दाढ़ी
एरिन बताती हैं कि, जब वे 13 साल की थी, तभी से उनके चेहरे पर बाल उगने शुरू हो गए थे। इन अनचाहे बालों को हटाने के लिए उन्होंने कई तरीके भी आजमाए। शेविंग की, वैक्सिंग और बाल हटाने वाले जैसे प्रोडक्ट्स भी आजमाए लेकिन फायदा नहीं मिला। एरिन ने बताया कि वह अपनी दाढ़ी साफ करने के लिए दिन में कम से कम 3 बार तक शेविंग कर लेती थीं लेकिन जब उनकी आंखों की रोशनी कम होने लगी तो शेविंग छोड़नी पड़ी।
इन समस्याओं से जूझ रहीं एरिन हनीकट
PCOS के अलावा एरिन को कई और स्वास्थ्य समस्याएं हैं। 5 साल पहले 2018 में उनके पैर में चोट लगने के बाद अस्पताल में एक हफ्ते भर्ती रहीं। जहां पैर में नेक्रोटाइजिंग फासिसाइटिस हो गया। इसकी वजह से उनके शरीर के ऊतकों का कुछ हिस्सा डेड गो गया और उनके पैर में सेप्टिक-गैंग्रीन हो गया। इस वजह से पैर के निचले हिस्से को काटना तक पड़ गया। इसके कुछ समय बाद उन्हें स्ट्रोक आया और आंखों की रोशनी भी कम होने लगी। बावजूद इसके वे लाइफ को लेकर काफी पॉजिटिव सोच रखती हैं। अब वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर काफी खुश हैं।
इसे भी पढ़ें
एक्स को हर महीने पेमेंट कर रहा था हसबैंड, बीवी को हो गया शक, फिर जो हुआ वो...
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News