
ट्रेंडिंग डेस्क. लेखक व पाकिस्तानी मूल के कनाडाई सामाजिक कार्यकर्ता तारिक फतेह ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। दरअसल, तारिक फतेह ने किसी पब्लिक प्लेस पर लगे एक एस्केलेटर का वीडियो शेयर किया है। एस्केलेटर पर दो बुर्का पहनी महिलाएं पहली बार चढ़ने की कोशिश करती हैं। जल्दबाजी में वे एस्केलेटर पर कुछ बड़े कदम ले लेती हैं। इसके बाद कुछ ऐसा होता है कि आसपास खड़े लोग भी देखते रह जाते हैं।
कई बार पल्टी खाकर गिरी महिलाएं
दोनों महिलाएं एस्केलेटर पर बड़े कदम रखते ही अल्टी-पल्टी खाती हैं। दोनों खुद को संभालने की कोशिश में एक दूसरे के ऊपर कई बार गिरती हैं। आखिर में आसपास खड़े लाेग उन्हें एस्केलेटर से बाहर निकालते हैं। इस वीडियो को तारिक फतेह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसका कैप्शन है - 'जब 12वीं सदी 21वीं सदी से टकराती है'। देखें वायरल वीडियो....
यह भी पढ़ें : FLASHBACK 2022: नींबुओं से 2307 वोल्ट बिजली से लेकर उंगली से 129 किलो उठाने तक, 2022 के 11 वर्ल्ड रिकॉर्ड
ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News