- Home
- Viral
- Flashback 2022: नींबुओं से 2307 वोल्ट बिजली से लेकर उंगली से 129 किलो उठाने तक, 2022 के 11 वर्ल्ड रिकॉर्ड
Flashback 2022: नींबुओं से 2307 वोल्ट बिजली से लेकर उंगली से 129 किलो उठाने तक, 2022 के 11 वर्ल्ड रिकॉर्ड
ट्रेंडिंग डेस्क. दुनियाभर में हर दिन कोई न कोई नया रिकॉर्ड बनता और टूटता है। वहीं गिनीज बुक (Guiness Book of World Records) ऐसे सभी रिकॉर्ड पर नजर बनाए रखता है। इस साल भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कुछ ऐसे कीर्तिमान दर्ज हुए जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे। फिर चाहे नींबुओं को जोड़कर 2 हजार वोल्ट से ज्यादा बिजली पैदा करना हो या एक उंगली से 129 किलो का वजन उठाना। 11 तस्वीरों में देखें इस साल गिनीज बुक में दर्ज हुए ये Records...

इस साल फरवरी में वियतनाम के जियांग भाईयों ने ये कारनामा कर दिखाया था। एक भाई दूसरे के सिर पर सिर टिकाकर संतुलन बनाया हुआ था, जबकि दूसरे भाई ने इस संतुलन को बरकरार रखते हुए लगभग 100 सीढ़ियां चढ़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
जून में ब्रिटेन के मार्शल आर्ट ट्रेनर स्टीव कीलर ने अपनी एक उंगली से 129.5 किलो का वजन उठाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था।
इस साल फरवरी में गिनीज बुक ने दुनिया की सबसे भारी स्ट्रॉबेरी होने का रिकॉर्ड भी दर्ज किया था। ये स्ट्रॉबेरी 289 ग्राम की थी। जबकि आमतौर पर एक स्ट्रॉबेरी 15 ग्राम की होती है।
अमेरिका के हेयर स्टाइलिस्ट स्टीव वार्डन ने दुनिया में सबसे बड़ी इंसानी बालों वाली गेंद बनाई। इसका वजन 102.12 kg था।
फरवरी 2022 में ब्रिटेन के गरेथ पघ (Gareth Pugh) ने 31.38 सेकंड में एक डबल डेकर बस को 20 मीटर खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
भारत की सृष्टि धर्मेंद शर्मा के नाम सबसे तेज लिम्बो स्केटिंग का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 50 मीटर लिम्बो स्केटिंग महज 7.38 सेकंड में पूरी की थी।
जनवरी 2022 में ब्रिटेन के एक फूड प्रड्यूसर ने दुनिया का सबसे बड़ा वीगन बर्गर बनाया गया था। इस वर्गर का वजन 162 किलाे था।
इसी साल मार्च में पोलैंड के Valerjan Romanovski ने सबसे लंबे समय तक बर्फ के अंदर बिना कपड़ों के रहने का रिकॉर्ड बनाया था। वे 3 घंटे 28 सेकंड तक बर्फ में रहे थे।
मार्च में दुनिया की सबसे लंबी लिमोजीन कार 'अमेरिकन ड्रीमर' को रीस्टोर कर नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया। ये कार 100 फीट की है, जिसके ऊपर एक मिनी हेलीकॉप्टर भी लैंड कर सकता है।
मैनचेस्टर में रॉयल सोसायटी ऑफ केमिस्ट्री ने 2923 नींबुओं का इस्तेमाल करते हुए 2307.8 वोल्ट का करंट पैदा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
फरवरी 2022 को वेल्स की निकी वॉल्टर्स (Nicky Walters) ने 8260 किलो के सीमेंट ट्रक को खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News