क्या है अजीब सी दिखने वाली ये चीज, एक सीएम के बेटे ने इसकी खोज की है

Published : Oct 01, 2021, 05:09 PM ISTUpdated : Oct 01, 2021, 05:23 PM IST
क्या है अजीब सी दिखने वाली ये चीज, एक सीएम के बेटे ने इसकी खोज की है

सार

इंस्टाग्राम पोस्ट में तेजस ने कहा कि यह एक शानदार खोज है। उन्होंने कहा कि आपको एक ऐसी प्रजाति से मिलवाने के लिए खुशी हो रही है, जिसे हमने कुछ साल पहले पाया। इसे लेकर पूरी महामारी में काम किया।

मुंबई. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के छोटे बेटे तेजस। शायद सभी लोग जानते होंगे कि तेजस वाइल्ड लाइफ को लेकर काई एनर्जी और इंट्रेस्ट के साथ काम करते हैं। यही वजह है कि उन्होंने वाइल्डलाइफ फाउंडेशन में अपनी टीम के साथ काम करते हुए मुंबई के जोगेश्वरी स्वैम्प ईल की एक नई प्रजाति की खोज की है। स्वैम्प ईल मीठे पानी में रहने वाली मछलियों की एक प्रजाति है। अधिकतर प्रजातियां हवा में सांस लेने में सक्षम होती हैं। ये आमतौर पर दलदल, तालाबों और नम जगहों पर होती हैं। कभी-कभी पानी सूख जाने पर ये खुद को कीचड़ में छिपा लेती हैं। तेजस ने जिसकी खोज की है उस ईल को रक्तामिचिस मुंबा नाम दिया गया है। यह नाम मुंबा देवी से लिया गया है, जो मुंबई में पूजे जाने वाले देवता हैं।

रक्तामिचिस मुंबा की क्या खासियत है?
इस मछली की प्रजातियां अन्य सभी प्रजातियों से अलग होती हैं। इनमें कई विशेषताएं होती हैं। जैसे कि ये बिना आंख, पंख और स्केल की होती हैं। इसके जबड़े बाहर निकले हुए होते हैं। मस्तक अर्धचंद्राकार होता है। 2019 में जोगेश्वरी में एक स्कूल के कैम्पस में 40 फीट गहरे कुएं में ईल की खोज की गई थी और तब से टीम ने इस प्रजाती के पांच नमूने इकट्टा कर लिए हैं।

तेजस ने महामारी के दौरान भी किया काम
एक इंस्टाग्राम पोस्ट में तेजस ने कहा कि यह एक शानदार खोज है। उन्होंने कहा कि आपको एक ऐसी प्रजाति से मिलवाने के लिए खुशी हो रही है, जिसे हमने कुछ साल पहले पाया। इसे लेकर पूरी महामारी में काम किया। पेश है मेरी ओर से न्यू ब्लाइंड हाइपोजिएन फ्रेंशवॉटर ईल। रक्तामिचिस मुंबा। द मुंबई ब्लाइंड ईल। तेजस ठाकरे ने कहा कि हाइपोजेन और कैवर्निकोलस प्रजातियों को लेकर ज्यादा अध्ययन नहीं किया गया है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम इस ग्रह पर है, लेकिन हमारे साथ कई जीव भी हैं। कुछ इतने गूढ़ हैं कि उनका अस्तित्व ही एक मिथक है।

ये भी पढ़ें

आसमान में दिखी भगवान शिव की तीसरी आंख, किसी ने कहा- भगवान के हाथ का पंजा..जानें क्या है इसके पीछे मिस्ट्री

नर्क का दरवाजा, जहां रहते हैं जहरीले सांप, अंदर की तस्वीरें देखकर वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

बच्चे के दिमाग को खा गए कीड़े, दर्दनाक मौत के बाद पता चला, पार्क में खेलते वक्त हुई थी छोटी सी चूक

ये सांप काट ले तो इंसान का मांस तक पिघलने लगे, 22 लाख रु है कीमत, यहां रहते हैं दुनिया के सबसे डेंजर सांप

किसी लड़की के साथ सोए हैं/आप गर्भवती हैं/आपकी मौत हो गई...एक्सपर्ट से जानें क्या हैं इन सपनों के मतलब?

HIV से लेकर किडनी की बीमारी तक..दांत पहले ही बता देते हैं, जान लें दांतों से जुड़े 5 संकेतों का मतलब

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल