किसान के खेत में उगा अनोखा खीरा और बन गया रिकॉर्ड, जानिए कहां का है मामला

एक किसान ने अन्य सामान्य फसलों की तरह खेत मे खीरे की फसल लगाई, मगर ये कया। इस किसान के खेत में ऐसा अनोखा खीरा उगा, जो रिकॉर्ड बन गया। गिनीज बुक में इसका नाम दर्ज कर लिया गया है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 26, 2022 10:53 AM IST / Updated: Aug 26 2022, 05:07 PM IST

यूनाइटेड किंगडम। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड फूड हिस्ट्री के कुछ सबसे विचित्र और हैरान करने वाली चीजों को कैप्चर करने के लिए मशहूर है। दुनिया में चाहे सबसे बड़ा चिकन नगेट बनाने वाले शेफ का मामला हो या फिर सबसे अधिक जैम डोनट्स खाने का रिकॉर्ड तोड़ने वाली महिला की बात हो, ये सभी रिकॉर्ड चौंकाने वाले, मगर बेतुके हैं और ये रियल चीजें सच में हैरानी पैदा करती हैं। 

वैसे भी, भोजन यानी फूड्स अब केवल अपना अस्तित्व बचाए रखने या फिर जीविका का साधन भर नहीं रह गया है। यह क्रिएटिविटी, इमोशन और जुनून की अभिव्यक्ति भी बन चुका है। हाल ही में खाद्य पदार्थ से जुड़ा एक और अनोखा रिकॉर्ड बना, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। बहरहाल, इस बार यह कुछ अनोखा और दिलचस्प मामला यूनाइटेड किंगडम का है। 

Latest Videos

 

 

जी हां, यहां एक किसानअपने खेत में दुनिया का सबसे लंबा खीरा उगाने में कामयाबी हासिल की है। इस रिकॉर्डतोड़ उपलब्धि का श्रेय ब्रिटेन के साउथम्प्टन में रहने वाले किसान सेबस्टियन सुस्की को जाता है। सबसे लंबा खीरा बता दें कि सबसे लंबा यह खीरा कुकुमिस सेटिवस का नमूना मात्र है। यह उनके खेत में अन्य सामान्य खीरों की तरह ही लगाया गया था। बता दें कि इस बार यूनाइटेड किंगडम में इस बार गर्मी चरम पर पड़ रही है। 

कई सब्जियों के नाम अलग-अलग रिकॉर्ड 
इस साल पूरे यूरोप में जबरदस्त गर्मी पड़ी है और पारा करीब 40 डिग्री तक पहुंच गया था। इस खीरे की लंबाई 113.4 सेंटी मीटर है। यह अकेली अनोखी सब्जी नहीं है, जिसने ऐसा रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले, विशालाकय सब्जियों की लिस्ट कई और सब्जियों ने रिकॉर्ड कायम किए हैं। इससे पहले 3.12 किलोग्राम तक का बैगन आ चुका है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करने वाली संस्था ने इसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ  

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts