रात को सोते समय चुपके से पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट में क्यों फंसाया नट, जानें चौंकाने वाली वजह

लोहे का नट फंसने के बाद व्यक्ति ने उसे निकालने की लाख कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। आखिर में उसे हॉस्पिटल ही जाना पड़ा।

Asianet News Hindi | Published : Aug 27, 2021 11:42 AM IST / Updated: Aug 27 2021, 05:20 PM IST

यूक्रेन. यहां एक महिला ने अपने पति से चौंकाने वाला बदला लिया। उसने पति के प्राइवेट पार्ट में धोखे से लोहे का नट फंसा दिया, जिसके बाद पति को हॉस्पिटल जाना पड़ा। यहां तक कि काफी ज्यादा दर्द के बाद सर्जरी तक की नौबत आ गई। ये मामला यूक्रेन के जापोरोजे का है। 

सोते समय लिया बदला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्नी ने सोते समय पति के प्राइवेट पार्ट में लोहे का नट फंसा दिया। पत्नी को शक था कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है। वह इससे गुस्सा और परेशान थी। वह पति से बदला लेना चाहती थी, इसलिए उसने ये तरीका अपनाया। 

Latest Videos

लोहे का नट फंसने के बाद व्यक्ति ने उसे निकालने की लाख कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। आखिर में उसे हॉस्पिटल ही जाना पड़ा। पहले तो डॉक्टर से चिकनी जीच से नट को निकालने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। पीड़ित को भी बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था।  

सर्जरी के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा 
डॉक्टर्स को सर्जरी के अलावा कोई विकल्प समझ में नहीं आ रहा था। जब मरीज सर्जरी के लिए तैयार हो रहा था, डॉक्टरों ने कोबरा रेस्क्यू टीम को बुलाने का फैसला किया। कोबरा के डिप्टी चीफ एडुआर्ड नेखोरोशेव ने बताया कि एंगल ग्राइंडर का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया। फिर बड़ी सावधानी के साथ धीरे-धीरे लोहे के नट को काटा गया। तब कहीं जाकर प्राइवेट पार्ट से नट निकाला जा सका। 

इसी तरह का एक मामला वियतनाम में हुआ था। महिला ने अपने पति के सो जाने का इंतजार किया। फिर उसके प्राइवेट पार्ट को कैंची से काट दिया। इसके बाद पति को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने सर्जरी के लिए प्राइवेट पार्ट को जोड़ा गया। 

ये भी पढ़ें...

1- आतंकियों से 173 कुत्ते-बिल्लियों को बचाने की कहानी, एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले 15 लोगों ने तानी गन

2- महिला पत्रकार ने कहा- नहीं भागी तो मार देंगे, ऐसे देश की कहानी, जहां गरीबी की खबर दिखा रहे पत्रकार पर गन तानी

3- Shocking: US के जिन हेलिकॉप्टर्स से कांपता है दुश्मन, वह अब तालिबान के कब्जे में..उसमें वे मस्ती कर रहे हैं

4- Afghanistan की एक तिहाई आबादी भूख से मर रही है, जानें कब्जे के बाद देश छोड़कर कहां-कहां भागे अफगानी

5- 3 हजार में पानी की बोतल-7 हजार में एक प्लेट चावल...इस देश में ऐसी महंगाई की एक तिहाई लोग भूख से मर रहे

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts