Video: अधेड़ शख्स बाइक चलाते हुए दिखा रहा था सरकस वाले करतब, पुलिस ने भी सिखाया सबक, ठाेंका हजारों का चालान

Published : Apr 28, 2022, 07:05 PM ISTUpdated : Apr 28, 2022, 07:07 PM IST
Video: अधेड़ शख्स बाइक चलाते हुए दिखा रहा था सरकस वाले करतब, पुलिस ने भी सिखाया सबक, ठाेंका हजारों का चालान

सार

सोशल मीडिया पर वीडियो  वायरल हो रहा है, जिसमें अधेड़ शख्स बाइक से स्टंट कर रहा है। उसके सरकस वाले करतब देख लोग यहीं कह रहे कि चाचा इस उम्र में यह सब न करो। बैलेंस बिगड़ गया तो जान से हाथ धो बैठोगे। पुलिस ने भी हजारों का चालान काटकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है। 

नई दिल्ली। सड़क पर हमेशा सुरक्षित चलना चाहिए। नियमानुसार चलना चाहिए। यही बड़े-बुजुर्ग कहते हैं। पुलिस और प्रशासन कहता है और नियम भी यही कहता है। इससे आप और सामने वाला वाहन चालक दोनों सुरक्षित रहते हैं। मगर कुछ लापरवाह लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें अपनी तो कोई फिक्र नहीं, सड़क पर चल रहे दूसरे वाहन चालकों की भी कोई परवाह नहीं होती। 

सोशाल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अधेड़ उम्र का शख्स बाइक से सरकस टाइप करतब दिखा रहा है। यह शख्स सफेद रंग की पैंट-शर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहने हुए है। उसके पास काले रंग की पल्सर है, जिसमें वह बीच सड़क पर अजब-गजब तमाशे दिखा रहा है। यूजर्स ने कहा, अंकल जी जरा भी बैलेंस बिगड़ा तो जान से हाथ धो बैठोगे। वहीं, कुछ ने कहा कि अंकल  जी पता नहीं इस उम्र ऐसी ट्रेनिंग क्यों ले रहे हैं। 

 

 

स्टाइल मारते हुए चला रहा बाइक
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अधेड़ उम्र का शख्स स्टाइल मारते हुए बाइक के पास पहुंचता है। इस एडिटेड वीडियाे में बैक ग्राउंड म्यूजिक बज रहा है और यह शख्स कभी स्टाइल में खड़े होकर तो कभी बैठकर हैंडल पकड़े बिना फुल स्पीड में गाड़ी चला रहा है। 

पुलिस सिर्फ चालान काटने तक सीमित
बताया जा रहा है कि वीडियो गाजियाबाद में वेब सिटी का है। यह जगह वैसे भी ऐसे स्टंटबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। पुलिस सब कुछ जानती है, मगर वीडियो के वायरल होने और बाद में मोटा चालान काटने का इंतजार करती है। बाद में चालान काटकर फिर अलग हो जाती है और ऐसे मामले फिर से चलते रहते हैं। 

वैसे भी दिल्ली-एनसीआर के लोग स्टंटबाजों से काफी परेशान रहे हैं। अक्सर इनकी मनमानी और खतरनाक स्टंट की वजह से हादसे होते रहते हैं। सड़क पर चलते समय ये लड़ाई झगड़े भी करते हैं, जिससे लोग इनसे  पंगे लेने से बचते हैं और अपना रास्ता बदलकर निकल लेते हैं।  

हटके में खबरें और भी हैं..

अभी तो महंगाई शुरू हुई है! रूस-यूक्रेन युद्ध नहीं रूका तो दुनिया में आएगा अकाल 

बीयर पीने वालों आप भी मनाइए रूस और यूक्रेन का युद्ध जल्दी निपट जाए, वरना

गरीब पिता की मजबूरी! एंबुलेंस ने मांगी मोटी रकम तो बाइक पर 90 किमी ले गया बेटे का शव 

पारा पहुंचा 40 पार तो महिला ने गैस बचाते हुए कार की बोनट पर पकाई रोटी

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल