Valentine Week: पति से डर कर 35 साल की महिला ने रखा Bodyguard, बाद में उससे ही कर ली शादी

एलिस को पहली ही नजर में डेरेक से प्यार होने लगा था। बाद में जब डेरेक से उसका प्यार बढ़ने लगा तो उसने खुद आगे होकर प्रपोज भी किया। हालांकि, शुरुआत में डेरेक ने उनके प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया और प्यार करने से इंकार कर दिया। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2022 1:43 PM IST

नई दिल्ली। कुछ साल पहले सलमान खान और करीना कपूर अभिनीत एक फिल्म आई थी बॉडीगार्ड। इसमें करीना कपूर के बॉडीगार्ड थे सलमान खान। धीरे-धीरे करीना कपूर को सलमान से प्यार हो 
जाता है। काफी जद्दोजहद के बाद दोनों एक भी हो जाते हैं। यह तो थी फिल्मी कहानी। आइए  अब आपको सुनाते है ऐसी ही एक रियल स्टोरी। 

दरअसल, ये है अजब प्रेम की गजब कहानी, जिसमे एक महिला अपने पति के हिंसक व्यवहार से तंग आ जाती है। बाद में उससे अलग रहने लगती है। मगर पति उसका पीछा नहीं छोड़ता और अक्सर पहुंच जाता उससे परेशान करने। इससे बचने के लिए महिला ने अपनी सुरक्षा करने वाला बॉडीगार्ड रख लिया। यहां तक तो सब ठीक था, मगर आगे हैरान करने वाला वाकया होता है। 

यह भी पढ़ें: कर्ज से परेशान बस मालिक ने कहा- 45 रुपए प्रति किलो की दर से बेचना चाहता हूं बसें, इच्छुक खरीदार संपर्क करें

महिला को धीरे-धीरे अपने बॉडीगार्ड से प्यार होने लगता है। 35 साल की इस महिला का नाम है एलिस स्टीवंस और उसने अपनी रियल लव स्टोरी खुद दुनिया को बताई है। वैलेंटाइन वीक के दौरान एलिस ने इस रोमांटिक स्टोरी को लोगों से शेयर करते हुए कहा इस बॉडीगार्ड के उसके जीवन में आने से लेकर उसके साथ रिलेशन बनाने और शादी करने तक का पल बेहतरीन रहा और यह एक बेहद खूबसूरत इत्तेफाक था। 

यह भी पढ़ें: Hijabi Bikerni नाम से चर्चित है दिल्ली की यह लड़की, हिजाब पहन सड़कों पर दौड़ाती है लाखों-करोड़ों की बाइक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस स्टीवंस अपने पति के हिंसक व्यवहार से खुश नहीं थी। वर्ष 2008 में उसके पति इतनी ज्यादा हिंसक वारदातें करने लगे थे कि उसने खुद को उससे अलग करने का फैसला लिया। बाद में पति उसे फिर सताने लगे तो लोगों की सलाह पर उसने बॉडीगार्ड रख लिया। इस बॉडीगार्ड का नाम है डेरेक। वह एलिस का बचपन का दोस्त था। डेरेक ने एलिस और उसकी 13 साल की बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। फीस के तौर पर हर रात के सात हजार रुपए मिलते और वह एलिस के घर पर ही रहते। 

यह भी पढ़ें: Viral Video: Snake on a Plane फिल्म नहीं हकीकत थी ये, उड़ती फ्लाइट में दिखा सांप, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

हालांकि, एलिस ने यह बात शुरू में जाहिर नहीं होने दी, मगर उसे पहली ही नजर में डेरेक से प्यार होने लगा था। बाद में जब डेरेक से उसका प्यार बढ़ने लगा तो उसने खुद आगे होकर प्रपोज भी किया। हालांकि, शुरुआत में डेरेक ने उनके प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया और प्यार से इंकार कर दिया, मगर कुछ दिन बाद जब फिर ऐसा हुआ तो उन्होंने इसे स्वीकार कर ही लिया। इसके बाद दोनों ने वर्ष 2009 में शादी कर ली और अब वे खुशहाल जीवन जी रहे हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं। 

Share this article
click me!