अंतरिक्ष यात्री ने स्पेस में किया सबसे कठिन योगा में से एक, यूजर बोला- इसे धरती पर करूंगा, ये हफ्ते का टारगेट

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने स्पेस में ईगल आई पोज योग मुद्रा को अंजाम दिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद बाद लोग इस बात से हैरान है कि जीरो ग्रेविटी वाली जगह पर यह कैसे संभव है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 29, 2022 2:55 AM IST

ट्रेंडिंग डेस्क। योग न केवल आपके शारिरिक स्वास्थ्य के लिए उम्दा है बल्कि, यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत करने में मददगार साबित होता है। अच्छे योग के लिए अभ्यास की आवश्यकता होती है। साथ ही, मुख्य शक्ति और संतुलन भी बहुत जरूरी है। अब तक आपने धरती पर योग करते तो देखा होगा, मगर क्या आपने कभी सोचा है कि अंतरिक्ष में योग करना कैसा होता होगा। 

दरअसल, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे जीरो ग्रेविटि यानी शून्य गुरुत्वाकर्षण में कठिन मुद्राओं में योग करते देखी जा रही हैं। क्रिस्टोफोरेटी को कॉस्मिक किड्स के एक ट्रेनर को फॉलो करते हुए देखा जा सकता है। इस सेशन में वे विभिन्न मुद्राओं में योग कर रही हैं। 

 

 

इससे जुड़ा एक वीडियो उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट किया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी जीरो ग्रेविटि में इलास्टिक बैंड पहने हुए हैं। 15 सेकेंड की इस वीडियो क्लिप में वह अपने शरीर को संतुलित करते हुए ईगल आई पोज कर रही हैं। इसके अलावा, वह क्रॉस-क्रॉस पोजिशन में भी देखी जा सकती हैं। 

'ईगल आई पोज करना इस हफ्ते में टारगेट में शामिल है'
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, भारहीनता में योग। हो गया। यह थोड़ा मुश्किल जरूर है, मगर सही मुद्रा और कुछ रचनात्मक स्वतंत्रता के साथ आप इसे कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स सामंथा क्रिस्टोफोरेटी के इस शानदार योग से खासे प्रभावित हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि उन्होंने योग अभ्यास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। पोस्ट के कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा, बढ़िया, शानदार। हर जगह योग अब संभव है और अंतरिक्ष तो इसके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा, हममें से कुछ के लिए यहां धरती पर ईगल पोज करना मुश्किल होता है, मगर आपको देखने के बाद लगता है यह उतना कठिन है। अब हम भी इसकी प्रैक्टिस करेंगे। यह इस हफ्ते के टारगेट में शामिल कर लिया गया है। तीसरे यूजर ने लिखा, अद्भुत। आपने योग को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। यह योग के लिए नया अध्याय है और दुनिया बाहर से बेहद शानदार है। मुझे आपकी क्रिएटिविटी पसंद आई सामंथा। 

खबरें और भी हैं..

बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो 

मां ने बेटे को बनाया ब्वॉयफ्रेंड और साथ में किए अजीबो-गरीब डांस, भड़के लोगों ने कर दी महिला आयोग से शिकायत

कौन है PFI का अध्यक्ष ओमा सलाम, जानिए इस विवादित संगठन का अध्यक्ष बनने से पहले वो किस विभाग का कर्मचारी था

Share this article
click me!