चॉकलेट पराठे का वीडियो देख भड़के लोग, यूजर ने लिखा- गरुड़ पुराण में इसके लिए अलग सजा

Published : Feb 07, 2024, 01:55 PM ISTUpdated : Feb 08, 2024, 10:50 AM IST
Chocolate Paratha

सार

सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब रेसिपी के वीडियो वायरल होता है। इसी क्रम में अब चॉकलेट पराठे का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसे यमी इंडिया नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि इसके लिए गरुड़ पुराण में अलग से सजा है। 

वायरल डेस्क. सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब रेसिपी के वीडियो वायरल होते हैं। कभी मूंगफली के मक्खन और जेली का कॉम्बों दिखता है, तो कभी रसगुल्ला मोमो देख लोग अपना सिर पकड़ लेते हैं। इसी क्रम में एक स्ट्रीट वेंडर का चॉकलेट पराठा इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। पराठे को आमतौर पर आलू या पनीर की स्वादिष्ट रेसिपी के लिए जाना जाता है। लेकिन अब चॉकलेट पराठा यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 

इंस्टाग्राम पर चॉकलेट पराठे का वीडियो वायरल

चॉकलेट पराठे का वीडियो यमी इंडिया नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। इसमें एक स्ट्रीट वेंडर चॉकलेट को तोड़कर गर्म तवे पर पिघलाता है। बेहतर स्वाद की उम्मीद में इसमें वह किशमिश डालता है। इसके बाद आटे में उसे बेलता है। फिर इसमें चॉकलेट और किशमिश के मिश्रण को भरता है। इस पराठे को तवे पर रखकर एक चम्मच घी लगाकर दोनों तरफ से सिकाई करता है। आखिर में पराठे के चार टुकड़े कर आलुू की सब्जी के साथ परोसता है।

देखें वीडियो

 

वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए

इंस्टाग्राम पर चॉकलेट पराठे के वीडियो पर मजेदार कमेंट आ रहे है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया- कृपया हमारा खाना बर्बाद न करें। दूसरे यूजर  ने लिखा- गरुड़ पुराण में इसके लिए अलग से सजा है। तीसरे यूजर ने लिखा- सेहत के साथ खिलवाड़। चौथे यूजर ने लिखा- अगर आप में से किसी ब्लॉगर के परिवार को यह डिश मंजुर हो तो मैं भी इसे बनाऊंगा। पांचवे यूजर ने लिखा- उन्होंने ग्लव्स भी नहीं पहने, जो अपने आप में बुरा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- लेकिन फिर उसने इसमें किशमिश मिला दी। एक मिनट रुकिए, क्या वह आलू की सब्जी है।  

यह भी पढ़ें…

60 घंटे ऑनलाइन गेमिंग कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कैसे हासिल की ये अचीवमेंट

जिस ब्रेड को आप बड़े चाव से खाते है उसका वीडियो वायरल, जानें कैसे बनता है

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल