इंंस्टाग्राम पर ब्रेड बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें ब्रेड बनाने की तकनीक बताई जा रही है। इसे बनाने में किसी प्रकार का हाइजीन मेंटेन नहीं किया गया है। 

वायरल डेस्क. हमारे देश में अधिकांश घरों में रोटी मुख्य भोजन है। यह हमारे भोजन के सबसे महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है। साधारण ब्रेड और मक्खन से लेकर फ्रेंच टोस्ट तक, यह हमेशा आपके खाने को खास बनाता है। लेकिन इसे बनाने की प्रक्रिया आपको चिंता में डाल देगी। ये बनता कैसे है? इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंस्टाग्राम पर ब्रेड बनाने का वीडियो वायरल

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित एक फैक्ट्री का बताया जा रहा है। इसमें ब्रेड बनाने और उसकी पैकेजिंग को दिखाया गया है। ब्रेड बनाने की इस प्रक्रिया में कई लोग शामिल होते है। वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि किसी वर्कर ने सफाई या हाइजीन का कोई ध्यान नहीं रखा है। ना ही कोई कर्मचारी दस्ताने पहने नजर नहीं आ रहे है।

वीडियो की शुरुआत में एक कर्मचारी बड़े आकार के मिक्सर में मैदे की कुछ बोरियां डाल रहे है। मैदे के मिश्रण को मशीन से चिपकने से रोकने के लिए कर्मचारी इसमें तेल डालता है। फिर आटे को कई भागों में बांटने के बाद टिन के सांचों में रखा जाता है। फिर, सांचों को बड़े से ओवन में रखा जाता है।

देखें वीडियो

View post on Instagram

बेकिंग की प्रक्रिया होने के बाद इनको बराबर स्लाइस में काटा जाता है। कर्मचारी बिना ग्लव्स के उनकी पैकिंग करता है।

यह भी पढ़ें…

100 साल पुरानी वाइन के बैरल के खुलने का वीडियो वायरल, यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

कनाडा में महंगाई से परेशान महिला ने बनाया मोबाइल घर, Video यहां देखें