
वायरल न्यूज। यूट्यूब यूजर ड्रिव हिक्स अपने वायरल वीडियोज को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। उनकी खबरें अक्सर वायरल होती रही हैं। हिक्स की अंग्रेेजी के साथ भोजपुरी भाषा पर कमांड उनको अपने आप ही हिट कर देती है। हाल में हिक्स का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह अपने बच्चे के साथ भोजपुरी में बातचीत कर रहे हैं।
बिहारी बोलते नजर आए
सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं जो कभी-कभी बार हमारी ज़िंदगी से जुड़े होते हैं। कुछ ऐसी वायरल न्यूज आती हैं जिसे सुनते ही कभी हंसी आ जाती है तो कभी चौंक जाते हैं। हाल ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक विदेशी शख्स बिहारी में बात कर रहा है। वह अपने बच्चे से बिहारी में बात कर रहा है।
बनारस की गलियों में बड़े हुए हिक्स
उसकी शक्ल देखकर लगेगा वह कोई अंग्रेज़ है जो फैमिली के साथ घर पर टाइम पास कर रहा है। हालांकि ड्रिव हिक्स ने अपने बचपन का काफी समय इंडिया में बिताया है। हिक्स ने बताया कि जब वह 5 साल के थे तब वह इंडिया आ गए थे। वह अपने माता पिता के साथ बनारस में रहते थे। यहां उनके कई सारे दोस्त बने जिनके साथ वह क्रिकेट खेलते, पतंगे उड़ाते और दाल-चावल खाते थे। ऐसे में भारत के लिए उनके दिल में खास जगह है। एक अमेरिकन से बिहारी एक्सेंट में बातें करने वाकई हैरान कर देने वाला है।
भारत के कई शहरों में भी घूमे
ड्रिक हिक्स ने बताया कि वह भारत में कई जगह घूमने के लिए भी गए जो उनके लिए यादगार है। इसमें होली प्लेस केदारनाथ और वहां की पहाड़ियां, गोवा का प्रेस्टीन बीच, जैसलमेर के रेगिस्तान और दिल्ली की नाइट लाइफ और त्योहारों का मौसम बेहद शानदार रहता है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News