अब भी होती है ऐसी पढ़ाई, कबूतर.. खरहा.. गमला पढ़ते बच्चे के हावभाव देख यूजर्स ने पूछा- हाउज द जोश

Published : Oct 21, 2022, 01:21 PM IST
अब भी होती है ऐसी पढ़ाई, कबूतर.. खरहा.. गमला पढ़ते बच्चे के हावभाव देख यूजर्स ने पूछा- हाउज द जोश

सार

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बच्चे को जोश के साथ क्लास में पढ़ते और बोलते देखा जा सकता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, जोश देख रहे हो.. और वाकई बच्चे का जोश और जज्बा देखने लायक है। 

ट्रेंडिंग डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा पूरे जोर और जोश के साथ हिंदी पढ़ता दिख रहा है। उसके साथ-साथ क्लास के दूसरे बच्चे भी उसकी बात को दोहरा रहे हैं। बच्चे का अपने सहपाठियों को को पढ़ाने का यह जोशिला तरीका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर वायरल हो रहा है और कई लोगों के लिए मनोरंजन का जरिया बन गया है। बीते कुछ दिनों में यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर देखा गया है और लोग अपने-अपने अकाउंट हैंडल से इसे पोस्ट कर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

इस दिलचस्प वीडियो ने यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित किया है। यूजर्स इस छोटे बच्चे की ऊर्जा और जोश को मुद्दा बनाते हुए बात कर रहे हैं। वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर हिंदी में साधारण कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा है, जोश देख रहे हो.. साथ ही इमोजी भी पोस्ट की गई है। महज 13 सेकेंड के इस वायरल वीडियो क्लिप को अब तक तीन लाख 62 हजार से भी अधिक बार देखा गया है।  

 

 

वीडियो में दिख रहा सीन संभवत: भारत के किसी हिंदी बेल्ट वाले राज्य के सरकारी स्कूल के नर्सरी क्लास का है। इस वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा आगे ब्लैक बोर्ड की ओर मुंह करके खड़ा है और पीछे सहपाठी बैठे हैं। बच्चा जोर-जोर से अलग-अलग स्टाइल में मुंह और हावभाव बनाते हुए कबूतर.. खरहा .. गमला.. पढ़ता है और पीछे से सहपाठी उसके साथ वही शब्द दोहराते हैं, मगर इस छोटे बच्चे की आवाज उन सहपाठियों पर भी भारी पड़ती है।  

वीडियो देख यूजर्स को अपने बचपन के दिन याद आ गए 
जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, छोटा बच्चा अपनी आवाज को और जोर से एक स्टेप आगे बढ़ाते हुए नया शब्द बोलता है और कुछ सेकंड के लिए रुकता है, जिससे उसके सहपाठी उसे दोहरा सकें। यह वीडियो हाल ही में पोस्ट किया गया था। ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद से इस क्लिप को करीब 15 हजार यूजर्स ने पसंद किया है, जबकि 18 सौ से अधिक यूजर्स ने इसे रीट्वीट किया है। वहीं पौने दो सौ से अधिक यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट किए हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, मैं केवल कबूतर और आरी को समझ सकता हूं, मुझे लगता है कि इसके बाद वह गमला बोल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, जब मैं गांव के प्राथमिक विद्यालय में था, तब मैं भी ऐसा ही करता था। तीसरे यूजर ने पूछा, हाउज द जोश। उसके जवाब में एक अन्य यूजर ने लिखा, इस जोश और जज्बे को बनाए रखें। 

खबरें और भी हैं.. 

वो 16 देश जहां बुर्का नहीं पहन सकतीं महिलाएं, वो 5 देश जहां नहीं पहना तो मिलेगी सजा 

क्या है हिजाब, नकाब, बुर्का, अल-अमीरा और दुपट्टा, कैसे हैं एक दूसरे से अलग, पढ़िए डिटेल स्टोरी 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल