पिता की अस्थियों पर उगाया गांजा, बेटी ने क्यों कि ये हरकत,हैरान करने वाला मामला

Published : Nov 22, 2024, 04:41 PM ISTUpdated : Nov 22, 2024, 04:44 PM IST
smoking

सार

यूट्यूबर रोसन्ना ने अपने पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उनकी अस्थियों से गांजा उगाया और उससे सिगरेट बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अनोखे कृत्य ने सबको चौंका दिया।

वायरल न्यूज, rosanna pansino youtuber father ashes marijuana smoking । नशा हर हाल में इंसान की मति भ्रष्ट कर देता है। हर तरह का Intoxication शरीर को खोखला करके कमजोर करता है। लेकिन इसके बावजूद लोग इसकी गिरफ्त में आ जाते हैं। वे फिर इसे छोड़ना नहीं चाहते, या यूं कहें कि वे इसे छोड़ ही नहीं पाते। हमारे समाज में तो मरने के बाद मृतात्मा की शांति के लिए उसका पसंदीदा शराब, सिगरेट, गांजा, भांग अर्पित किया जाता है। वहीं इस बार तो एक लड़की ने अपने स्वर्गीय पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए कानून को ही ताक में रख दिया ।

पापा की अस्थियां पर उगाया गांजा

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रोसन्ना पैंसिनो यूट्यूबर हैं, वो अपने फादर की लास्ट विश को पूरा करना चाहती थीं, इसके लिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया जिसके बारे में सोचना भी कठिन होता है। रोसन्ना ने अपने स्वर्गीय पिता की अस्थियों को खेत में फैलाकर वहां भांग की पैदावार की, इसके बाद उसने इस भांग से सिगरेट बनाकर पिता को अर्पित किया। पूरे पांच साल बाद बेटी ने पिता को उनके मनचाहे नशा साथ श्रद्धांजलि दी। पैंसिनो ने अपने फॉलोअर्स को बताया कि एक बार उनके पिता ने कहा था कि उसकी अस्थियों से लिपटी सिगरेट जलाना उनकी लास्ट विश है।

“स्मोकिंग माई डेड डैड” पर होस्ट का बड़ा खुलासा

रोसन्ना ने अपने पॉडकास्ट “स्मोकिंग माई डेड डैड” में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो हमेशा से पिता की अंतिम इच्छा पूरा करना चाह रही थी। उनकी मां को इसमें थोड़ा संशय था। हालांकि जब रोसन्ना ने जब ये काम करने के बारे में ठान लिया तो फिर पूरी फैमिली उनके सपोर्ट में साथ आ गई। वहीं इस मामले पर सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया है। कोई इसे बेटी का पिता के प्रति प्यार बता रहा है तो कोई इसे नशा की आदत बढ़ाने की बात कह रहा है। 

ये भी पढ़ें-

52 CR में बिका एक केला, बस सिंपल से टेप ने बदल दी किस्मत

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल