सांप का सुसाइड ? खुद को ही निगल गया Snake, वीडियो देख हिल जाएंगे !

Published : Oct 22, 2024, 05:30 PM IST
snake eats itself

सार

viral news snake eats itself hunger : भूख लगने पर क्या कोई खुद को भी खा सकता है? एक वायरल वीडियो में एक सांप भूख से इतना व्याकुल दिख रहा है कि वो खुद को ही निगलने की कोशिश कर रहा है।

वायरल न्यूज, viral news snake eats itself hunger । प्रीत न जाने जात कुजात नींद न जाने टूटी खाट, भूक न जाने बासी भात प्यास न जाने धोबी घाट । ये कहावत सदियों पुरानी है, लेकिन आज भी प्रासंगिक है। जब कसकर भूख लगी हो तो इंसान कुछ भी खा सकता है। लेकिन भूख लगने पर क्या कोई खुद को भी खा सकता है। ऐसा तो संभव नहीं लगता है। सांप मांसाहारी जीव है, वो अंडा, कीड़े, चूहे, छोटे- छोटे जीव उसका आहार होते हैं। सांप ज्यादातर रात में शिकार के लिए निकलते हैं। हालांकि उन्हें कई-कई दिनों तक शिकार नहीं मिलता है। सांप भी ऐसा जीव है जो एक बार भोजन करने के बाद कई दिनों तक अलसाया पड़ा रहता है। जैसे ही उसे भूख का आभास होता है वो बिल से निकलकर शिकार की तलाश करता है। हालांकि शहरीकरण होने की वजह से किसी भी जानवर को आसानी से शिकार नहीं मिलता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप भूख से इतना व्याकुल है कि वो खुद ही निगल रहा है।

सांप का वीडियो देख लोगों की निकली चीख

rajibroy9069 इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए क्लिप में देखा जा सकता है कि एक सांप भूख से बिलबिला रहा है। अचानक से वो अपनी पूंछ का हिस्सा निगलने लगता है। देखते ही देखते वो खुद को आधे से ज्यादा निगल जाता है। वही वीडियो बना रहा शख्स इस पर जोर - जोर से चिल्लाने लगता है। वो सांप को ऐसा करने से रोकता है लेकिन सांप खुद को निगलना नहीं छोड़ता है। आगे क्या होता है, क्या सांप खुद को पूरा निगल लेता है या फिर से उगल देता है। ये वीडियो में नजर नहीं आता है।

 

 

यूजर्स ने जताई सांप से हमदर्दी

वायरल क्लिप को 1 लाख 10 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।  वीडियो पर नेटीजन्स ने बहुत आश्चर्य जताया है । एक शख्स ने कहा - ये बहुत दुखद है, सभी प्राणियो को इतना भोजन तो मिलना चाहिए कि वो खुद को नुकसान ना पहुंचाएं । 

ये भी पढ़ें- 

पाकिस्तानी बीवी V/S भारतीय पत्नी: कौन है ज्यादा सख्त ? देखें Viral Video

  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

यूरोप में भी दी जाती हैं गंदी गलियां, इंडियन व्लॉगर ने शेयर किया वीडियो
'रौब के लिए दिए हैं 20 लाख' रॉन्ग साइड ड्राइविंग की तारीफ करता थार मालिक-वीडियो वायरल