
Little girl's Shaky dance video: इंटरनेट पर एक छोटी बच्ची का 'शेकी' डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एकदम ट्रेंड डांसर की तरह स्टेज पर परफॉरमेंस दे रही है। छोटी बच्ची का 'शेकी' गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो वेडिंग में मेहंदी के फंक्शन का है।
सुभाष महाले द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1.4 करोड़ से ज़्यादा बार ( इंडिया टुडे की रिपोर्ट) देखा जा चुका है। डांस क्लिप खूब सुर्खियां बटोर रही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने उसके हाव-भाव और ऊर्जा की तारीफ़ की। इस वीडियो पर सिंगर संजू राठौर ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट किया, "बापरे कितनी प्यारी हैं।"
क्लिप में, ऑफ-व्हाइट लहंगा पहने यह क्यूट गर्ल ( करीब 2 साल ) हमउम्र लड़के के साथ नाचते हुए गाने के बोल के साथ हर स्टेप पर ताल मिलाते हुए डांस कर रही है। यूजर्स ने कहा कि उसने अपनी उम्र से कहीं ज़्यादा आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी जगह बनाई।
एक यूजर ने लिखा, "लड़का 90% पुरुष पॉप्युलेशन को रिप्रेजेंट करता है। लेकिन लड़की 95% लड़कियों की आबादी का प्रतिनिधित्व करती है।" वहीं दूसरे एक यूज़र ने लिखा, "उसका डांस सभी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से बेहतर है। शाबाश, क्यूटी।" एक यूज़र ने लिखा, “वाह! उसके एक्सप्रेशन और मूव्स वाकई कमाल के हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, "सब सिर्फ़ लड़की की ही बात क्यों कर रहे हैं? लड़का भी पूरी खुशी से अपना काम कर रहा है,"
संजू राठौर द्वारा गाया और ईशा मालवीय पर फ़िल्माया गया ये सॉन्ग "शकी" अपनी पहले ही अपनी डासिंग धुन और लाइव लाइफ स्टाइल की वजह से पॉप्युलर हो गया है।
यह वीडियो बचपन की मासूमियत के साथ खुलकर जीने और सबकुछ झोंक देने वाले जबरदस्त आत्मविश्वास को भी दिखाता है। दरअसल डांस में जुनून मायने रखता है, उम्र की कोई सीमा नहीं होती। वहीं बच्चे तो अपनी अनोखी स्टाइल में गाने के हर बीट पर कदम मिलाकर इसे बेहद खास बना ही देते हैं। यहां पर बच्ची अपने डांस ऑडियंस का मन मोह लिया। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने बच्ची के साथ थिरक रहे हमउम्र लड़के की भी खूब तारीफ की है। इस वायरल वीडियो ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है।
चौंका देगा बच्ची का ये डांस वीडियो-
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News