
वायरल न्यूज, bride goes violent during wedding ceremony । शादी का मौके पर दूल्हा-दुल्हन पर सभी की निगाहें जमी रहती हैं। दोनों बहुत संभल-संभलकर हक काम करते हैं। इस दौरान दुल्हन तो कुछ ज्यादा ही कायदे में रहती है। हर बात पर थोड़ा शर्माती है वहीं परिजनों से बिछड़ने का गम भी उसके चेहरे पर साफ नजर आता है। लेकिन क्या आप यकी न कर सकते हैं कि दुल्हन अचानक से वॉयलेंट हो जाए वो भी मंडप के नीचे, जब फेरे चल रहे हों।
दूल्हा- दुल्हन में जमकर हुई खींचातानी
bridal_lehenga_designn के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो को कैप्शन दिया गया है- शादी से पहले ही महाभारत शुरु.... । वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि दूल्हा- दुल्हन मंडप के नीचे बैठे हुए हैं। दोनों की शादी की रस्में संपन्न हो रही हैं। लाल जोड़़े में ये कपल शायद किसी रस्म के दौरान एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश करता है। दुल्हन कुछ ज्यादा ही सख्त रवैया अपनाती है। इस दौरान वो मंडप से बाहर ही हो डाता हैं। दोनों के बीच हाथपाई होते दिखती है। वहीं चारों तरफ रिश्तेदार इस रस्म को एंजॉय करते दिख रहे हैं। खूब हंसी-ठिठोली हो रही है। दरअसल ये कोई झगड़ा फसाद नहीं हो रहा है, बल्कि शादी के दौरान होने वाली रस्म है। जिसे दूल्हा- दुल्हन पूरे मूड में सेलीब्रेट कर रहे हैं।
फैंस ने बताई शादी से पहले महाभारत
bridal_lehenga_designn पर शेयर किए गए वीडियो बेहद मजेदार है। 27 सितंबर को अपलोड किए गए वीडियो पर तेजी से व्यूज बढ़ रहे हैं। फैंस ने कहा- भाई यहां तो फेरों के पहले ही महाभारत शुरु हो गई है।
ये भी पढ़ें-
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News