दूल्हे की एक्स को देख बदले दुल्हन के एक्सप्रेशन, वायरल हुआ स्टेज का मजेदार Video

Published : Jul 29, 2024, 03:17 PM ISTUpdated : Aug 01, 2024, 11:53 AM IST
 bride jealous as groom chats with beautiful girl at wedding

सार

शादी का इंटरस्टिंग वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है। इसमें दूल्हे से मिलने आई लड़की को देख दुल्हन के एक्सप्रेशन तेजी से बदल रहे हैं। 

ट्रेंडिंग डेस्क, bride jealous as groom chats with beautiful girl at wedding । शादी दो लोगों के साथ दो परिवार का भी मिलन होता है। ऐसे में लड़की को पराए घर जाने पर मन में कई आशंकाए रहती हैं। हालंकि बदले माहौल में अरेंज की जगह लव मैरिज ने लेली है। लेकिन बावजूद इसके लड़का-लड़की को शादी के बाद ही एक -दूसरे के बारे में पूरी जानकारी होती है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां गुड लुकिंग दूल्हे ( Groom ) और दुल्हन ( Bride ) के बीच एक खूबसूरत लड़की आ जाती है। वो काफी समय तक दूल्हे के साथ बात करती रहती है। इस दौरान दुल्हन के चेहरे के एक्सप्रेशन काफी तेजी से बदलते हैं।

दूल्हे की फ्रेंड देख दुल्हन हुई टेंस

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा - दुल्हन स्टेज पर खड़े होकर लोगों से मिल रहे हैं। उनकी शुभकामनाएं और बधाइयां ले रहे हैं। इस दौरान एक क्यूट लड़की स्टेज पर आती है। जिसे देखकर दूल्हे के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। व्हाइट प्रिंट का सलवार सूट पहने ये लड़की एकदम दोस्तानी अंदाज़ में दूल्हे से बात करती दिखती है। इस दौरान जब दुल्हन उसे देखती हैं तो वह उसे भी हग करती है। इसके बाद वह फिर से दूल्हे के साथ बात करने में जुट जाती है। इस दौरान दुल्हन की सब्र की सीमा टूटते दिखती हैं। वह कई बार बोर होने वाले अंदाज से लड़की को देखती है। लेकिन वो अपनी धुन में दुल्हे के साथ बात करने में जुटी हुई है।

देखें वीडियो-



 

इंटरनेट यूजर्स ने जताई आशंका

अब ये वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। इसपर इंटरनेट यूजर्स जमकर कॉमेन्ट किए हैं। एक फीमेल यूजर ने इस रील पर लिखा, लगता है लड़के ने अपनी एक्स को शादी में बुला लिया था। एक यूजर ने चिढते हुए कहा- हमें जिन्दा मत छोड़ना...

ये भी पढ़ें-

मेट्रो में नहीं मिली सीट तो बौखला गई लड़की, मचाया जमकर कोहराम

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल