ये है यूपी का टल्ली बंदर, लोगों की बीयर की बोतल छीनकर गटागट पी जाता है पूरी शराब

Published : Nov 01, 2022, 08:41 AM IST
ये है यूपी का टल्ली बंदर, लोगों की बीयर की बोतल  छीनकर गटागट पी जाता है पूरी शराब

सार

सोशल मीडिया पर आपने जानवरों के कई मजेदार वीडियो देखे होंगे? लेकिन आज हम आपको एक शराबी बंदर का वीडियो दिखाते हैं, जो इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

ट्रेंडिंग डेस्क : कहते हैं बंदर एक ऐसा जानवर होता है जो काफी कुछ इंसानों जैसी हरकत ही करता है। इसकी बानगी हाल ही में नजर आई। दरअसल, उत्तर प्रदेश के रायबरेली से बंदर का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये बंदर इंसानों की तरह शराब पीते नजर आ रहा है। इसने एक शख्स से बीयर की केन छीनी और इसे खोल कर गटागट वाइन शॉप के बाहर से पीने लगा। आइए आपको भी दिखाते हैं बंदर का ये मजेदार वीडियो...

शराब के नशे में धुत हुआ बंदर 
ट्विटर पर अनुराग मिश्रा नाम के यूजर ने 24 सेकंड का यह वीडियो शेयर किया है और उसे पोस्ट करते हुए लिखा- 'रायबरेली में बंदर का शराब पीने का वीडियो हुआ वायरल ,जो शराब की दुकान में आने वाले लोगों से शराब छीन लेता है और गटक जाता है।' इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसमें एक बंदर नजर आ रहा है जो लाल रंग की किंगफिशर की बीयर की केन से गटागट शराब पीता दिख रहा है। जब पीछे से लोग कह रहे हैं कि पी लो और पी लो, तो फिर से यह बंदर केन उठाकर दोबारा बीयर पीना शुरू कर देता है।

बता दें कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के अंचलगंज इलाके का है। जहां पर बंदर का यह शराब पीते वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह बंदर शराब पीने का इतना आदी है कि ठेके के बाहर आने जाने वाले लोगों से शराब की बोतल छीनकर पूरी शराब पी जाता है। लोगों ने इसे वहां से भगाने की भी बहुत कोशिश की, लेकिन उल्टा बंदर उन पर ही हमला कर देता है।

नेटीजंस बोले यह तो शराबी बंदर है 
सोशल मीडिया पर बंदर का बीयर पीते हुए यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सैकड़ों लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं। वहीं नेटीजंस इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि 'जानवर भी शराब पीने लगे, तभी तो यह महंगी हो रही है।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि 'यह तो शराबी बंदर है।' केतन नाम की एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि 'उसको पता नहीं और जिसको पता नहीं नुकसान क्या है वह भी तो पी रहे हैं।'

और पढ़ें:  पति बन गया अरबपति, फिर भी पत्नी और बच्चे रहे 'कंगाल', पूरी खबर पढ़ दंग रह जाएंगे आप

महिला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, रास्ते में पड़े मिले 40 हजार पुलिस को किए वापस

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल