कुत्ता-बिल्ली नहीं इस महिला ने पाल लिए है शेर, इस तरह करती हैं इन्हें दुलार, देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर आपने कई हैरतअंगेज वीडियो देखे होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाते हैं जिसमें एक दबंग महिला अपने घर में एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन शेरों को पाली हुई है और उन्हें बड़े ही प्यार से दुलार कर रही हैं।

Deepali Virk | Published : Oct 28, 2022 5:42 AM IST / Updated: Oct 28 2022, 12:23 PM IST

ट्रेंडिंग वीडियो: आपने कई लोगों को घरों में कुत्ते, बिल्ली, खरगोश या अन्य जानवरों को रखते हुए देखा होगा, जो घर की रखवाली करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने किसी के घर में शेर पला हुआ देखा है? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलवाते हैं जिन्होंने अपने घर में एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन शेरों को पाला है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने लायन को दुलार करती नजर आ रही हैं और वह शेर भी महिला के साथ खूब इंजॉय कर रहा है। तो चलिए देर किस बात की आपको भी दिखाते हैं यह हैरतअंगेज वीडियो...

यह है पालतू शेर 
इंस्टाग्राम पर k4_khaleel नाम से बने पेज पर यह मजेदार वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीले रंग का सूट पहने एक महिला एक शेर के बाजू में खड़ी हुई है और उसे बड़े प्यार से दुलार करती नजर आ रही है। उसके सिर पर हाथ फेर रही है और शेर भी इसे खूब इंजॉय कर रहा है। इतना ही नहीं इस महिला के पीछे पिंजरे में एक और शेर घूम रहा है। वहीं महिला के पास एक शेरनी भी कुछ दूरी पर बैठी हुई है।

Latest Videos

दीदी बड़ी दबंग है
शेर को सहलाते हुए महिला का यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है और अब तक 11 मिलियन से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। वहीं छह लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है और वीडियो देखने के बाद 14 सौ से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किया है।  एक यूजर ने लिखा कि 'यह साहसी महिला है।' तो वही दूसरे ने कमेंट किया कि 'यह एक भयानक कदम है और किसी को भी वास्तविक जीवन में इस तरह का जोखिम नहीं लेना चाहिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि ''दीदी तो बड़ी दबंग है।' एक को लिखा- 'हमारे गिर के शेरों को सामना करो पता लग जायेगा। ये तो सर्कस के शेर है।'

और पढ़ें: महिला 90 कुत्ते और सड़ते पिल्लों के बीच जी रही थी जिंदगी, घर का नजारा देख हिल गई पुलिस

लाखों की कार का हुआ कबाड़ा, जब इसपर लगा दिए 1 लाख पटाखे, देखें वीडियो

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma