
वायरल डेस्क. पिछले कई दिनों से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ट्रेंड में है। पिछले दिनों दिल्ली मेट्रो में एक बिकनी गर्ल का वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसके बाद कुछ यूजर्स ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें ट्रेन में सवार सभी यात्री ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते और 'श्री राम जानकी…' गाना गाते हुए नजर आते हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बिकनी गर्ल से बेहतर है कि इस वीडियो को वायरल किया जाए।’
इतनी बार देखा गया ये वीडियो
वायरल वीडियो @sagelicious_ नाम के पेज से शेयर किया गया। वीडियो में मेट्रो ट्रेन का कोच फुल भरा नजर आता है, जिसमें ज्यादातर युवा सवार होते हैं। वीडियो में यात्री ‘जय श्री राम’ के नारे लगते हैं, वहीं कुछ देर बाद सभी गाना गाने लगते हैं। कई लोगों ने इस अनोखे दृश्य को रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो को दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। देखें वीडियो…
अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News