
ट्रेंडिंग डेस्क। कोई इंसान अगर अंदर से मजबूत है, तो फिर वह खुद से कुछ भी कर सकता है और किसी मदद या सहारे का इंतजार नहीं करेगा। उसे बस शुरू करने के लिए हल्के से धक्के की जरूरत है, जिससे वह स्पीड पकड़ ले। अगर यही स्थिति किसी दिव्यांग के साथ हो तो फिर क्या बात है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल हो रहा है बल्कि, लोगों की तारीफें भी बटोर रहा है।
यह छोटी सी वायरल वीडियो क्लिप माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर उम्दा पंक्तियां नाम के अकाउंट हैंडल से पोस्ट की गई हैं। यह आपको न सिर्फ प्रेरित करेगा बल्कि, आगे बढ़ने के लिए हिम्मत और हौसला भी देगा। यह क्लिप आप चाहे तो हमेशा के लिए अपने दिलो-दिमाग में रख सकते हैं और जब भी खुद को असहाय महसूस करें या फिर हिम्मत की कमी दिखे, तो यह आपको रिचार्ज करने में मददगार साबित हो सकती है।
अक्सर समय कठिन हो सकता है। यह अपनी परीक्षा और साहस को परखने के लिए बार-बार आ सकता है, मगर संघर्ष से जीने और आगे बढ़ने वाले कठिन लोगों के लिए यह कोई मायने नहीं रखता। खासकर इस दिव्यांग शख्स ने इस फैक्ट को साबित कर दिया है। ऑनलाइन वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि सड़क पर लगभग अधेड़ उम्र का एक दिव्यांग व्यक्ति बैसाखी की मदद से साइकिल चला रहा है। यह उम्मीद की जानी चाहिए कि इसका यह संघर्ष और लोगों के प्रेरणादायक बने।
दिलो-दिमाग में रखिए ये क्लिप, कठिन समय में हौसला प्रदान करेगी
ट्विटर पर इस छोटी सी वायरल हो रही वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक दिव्यांग व्यक्ति, जिसका बायां पैर नहीं है, चेहरे पर मुस्कान के साथ अपनी बैसाखी की मदद से पैडल मारते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह क्लिप निश्चित रूप से आपको न सिर्फ हैरान कर देगी बल्कि, हिम्मत देते हुए रिचार्ज भी करेगी। यह आपके दिलो-दिमाग में पेवस्त हो जाएगी, जिससे जब भी आप कठिन दौर से गुजरें तो यह आपको हौसला प्रदान करे। बीते 11 अक्टूबर को पोस्ट की गई इस क्लिप को अब तक 65 हजार से अधिक बार देखा गया है। हजारों यूजर्स ने इस पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं। बहुत से यूजर्स इस शख्स से सीख लेने की बात कह रहे हैं। कमेंट बॉक्स में कुछ लोग इस आदमी की कभी हार न मानने की भावना की प्रशंसा भी कर रहे हैं। कुछ अन्य यूजर्स ने बताया कि कैसे यह क्लिप उनके लिए बेहद प्रेरणादायक थी। बहुत से लोगों ने वीडियो को दिल के और ताली बजाते हुए इमोजी से भर दिया। एक यूजर ने लिखा, यह बहुत प्रेरणादायक है..उन्हें सलाम।
एक परिवार के 4 इंडियन्स को मारने वाले के बारे में अमरीकी पुलिस का शॉकिंग खुलासा
पढ़िए उस सनकी सीरियल किलर की स्टोरी, जिसे फांसी देने के बाद खोपड़ी जार में बंद कर दी गई
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News