कोचिंग सेंटर में बेकाबू हुआ संचालक,छात्रों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल !

Published : Oct 19, 2024, 02:23 PM ISTUpdated : Oct 19, 2024, 02:33 PM IST
coaching center owner beating

सार

तिरुनेलवेली के एक कोचिंग सेंटर में संचालक द्वारा छात्रों की पिटाई का वीडियो वायरल। छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई, पुलिस कार्यवाही की बात कह रही है।

वायरल न्यूज, tamilnadu coaching center owner beating students । तमिलनाडु के तिरुनेलवेली के एक प्रायवेट में कोचिंग सेंटर संचालक ने छात्रों की बेदर्दी से पिटाई कर दी । सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक को छात्रों की पिटाई ककरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वारल होने के बाद कोचिंग संचालक की निर्दयता उजागर हुई । लोगों के द्वारा विरोध करने पर अब छात्रों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मिलनाडु के तिरुनेलवेली इलाके में कोचिंग सेंटर में बेहद हैरान कर देने वाली घटना हुई । यहां जल नीट अकादमी के ऑनर ने इसी कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो बुलेट की रफ्तार से वायरल हो रहा है। वहीं छात्रों ने कोचिंग सेंटर मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर एक्शन की बात कही है।

 VIDEO | Tamil Nadu: Students at a #NEET coaching centre were beaten up using a stick and footwear was thrown on girl students allegedly by the owner-cum-trainer of the institute in #Tirunelveli. The CCTV visuals of the incident went viral following which the police registered a… pic.twitter.com/H8k6pZW9oa


वायरल वीडियो, Tamil Nadu viral news, तिरुनेलवेली कोचिंग सेंटर, students beating viral video, NEET academy incident, Tamil Nadu news, coaching center brutality, viral news Tamil Nadu, viral student abuse video

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

@PTI_News के वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लैक बोर्ड के सामने खड़ा एक अधेड़ उम्र का शख्स के हाथ में छड़ी लिए हैं। वो कुछ लड़कों को बारी- बारी से बुलाकर उनकी पिटाई शुरु कर देता है। वो 6 से 7 लड़कों को पीटता है। इसके बाद इस जगह पर दो से तीन लोग आते हैं, जो उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। वहीं एक दूसरी क्लिप में देखा जा सकता है कि क्लास रूम में यही शख्स एक बुर्का पहने लड़की पर जूता फेंकता है। उसके हाथ में जो आता है उससे पिटाई करता है। इसके बाद पुलिस द्वारा छात्रों का चोटों का मुआयना भी किया जा रहा है। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

ये भी पढ़ें- 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

24 लाख सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर को दहेज में मिला 71 लाख कैश-21 तोला गोल्ड
होटल रूम में कंडोम का ढेर देख चौंक गया स्टाफ, वायरल वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज