रसगुल्ला बना रिश्ते में रोड़ा, स्टेज पर 'महासंग्राम', दूल्हा का रिएक्शन कर देगा हैरान

Published : Jun 29, 2025, 02:38 PM IST
viral video

सार

Viral Video: शादी के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के बीच मिठाई को लेकर हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। जो हंसाने के साथ आश्चर्यचकित भी कर जाते हैं। आपने शादी के भी वीडियो कई सारे देखेंगे होंगे। जहां कपल कभी डांस करते नजर आता है तो कभी हंसते हुए। हालांकि ये बात इससे बहुत आगे बढ़ गई है। अब तो हंसी-खुशी वाली शादी अखाड़ा बन गई है, यहां पर लोग स्टेज भी लड़ जाते हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जहां मिठाई को लेकर दूल्हा-दुल्हन आमने-सामने आ गए। सबसे पहले ये नजारा देखिए-

मिठाई के लिए हुई लड़ाई

वीडियो को इंस्टाग्राम पर lifeisgreat.in नामक के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। जहां देखा जा सकता है दुल्हा-दुल्हन के बीच वरमाला की रस्म होती है, इसी बीच दोनों एक-दूसरे को मिठाई खिलाना होता है। जहां दुल्हा तो मिठाई खा लेता है लेकिन जब दुल्हन की बारी आती है तो वो मना कर देती है। यहां तक मिठाई भी फेंक देती है। इसी बात पर माहौल गरमा जाता है और दूल्हा मिठाई थूक देता है। दोनों के बीच हुई इस गरमागरमी का वीडियो बनाकर वायरल कर देता है।

नेटिजन्स ने किया दूल्हे को सपोर्ट

वायरल हो रहे वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-दूल्हे ने बिल्कुल ठीक किया। जबकि अन्य ने लिखा-शादी के स्टेज पर इस तरह की घटनाएं होना कई से सही नहीं है। जब एक-दूसरे के साथ खुश नहीं हो तो शादी क्यों कर रहे हो। अन्य ने लिखा- जब एक-दूसरे पर विश्वास नहीं है तो शादी करने की जरूरत क्या है। अन्य ने लिखा-दूल्हे को को पहले से शक था ऐसा कुछ होने वाला है। इसलिए उसने मिठाई नहीं खाई। फिलहाल इस वीडियो को अभी तक हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। हालांकि आपका इस पर क्या कहना है, रिएक्शन देकर जरूर बताएं।

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO