अनोखी सजा: बच्चे की हत्या के आरोप में गाय को भेजा गया जेल, मालिक भी गिरफ्तार

Published : Jun 07, 2022, 02:31 PM ISTUpdated : Jun 07, 2022, 03:01 PM IST
अनोखी सजा: बच्चे की हत्या के आरोप में गाय को भेजा गया जेल, मालिक भी गिरफ्तार

सार

एक गाय को जेल की सजा हुई है। गाय पर आरोप था कि उसने 12 साल की बच्ची की हत्या की है। पुलिस ने जांच में मामला सही पाया, जिसके बाद कोर्ट में सुनवाई और वहां से गाय को दोषी बताते हुए जेल भेजने की सजा सुनाई गई। 

नई दिल्ली। कभी एक गाय काे जेल भेजे जाने का मामला सुना है आपने? शायद नहीं। मगर एक गाय को जेल की सजा कोर्ट ने सुनाई है। हालांकि, गाय का दोष भी बड़ा था। इस गाय ने 12 साल के बच्चे की हत्या कर दी थी। मामले की जांच पुलिस ने की, जिसमें यह सही पाया गया। इसके बाद मामला कोर्ट में चला। यहां  सुनवाई हुई औेर गाय को दोषी करार दिया गया। अब गाय को जेल जाना होगा। 

यह हैरान करने वाला मामला दक्षिण सूडान का है। यहां पालतू जानवरों के लिए नियम काफी कड़े हैं। करीब दो हफ्ते पहले यहां एक और अनोखी सजा हुई थी। एक भेड़ ने 45 साल की महिला को घायल कर दिया था, जिसकी बाद में मौत हो गई। राम नाम की इस भेड़ पर मुकदमा चला और कोर्ट ने उसे तीन साल की सख्त सजा सुनाई। अब राम के बाद इस गाय का मामला सामने आया है। 

गाय और उसका मालिक गिरफ्तार, पुलिस बोली- मालिक की गलती नहीं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला दक्षिण सूडान के लेक्स स्टेट का है। यहां पिछले दिनों पुलिस ने एक गाय और उसके मालिक को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि गाय के मालिक पर किसी तरह का आरोप नहीं है, मगर उसकी गाय ने 12 साल के एक बच्चे की निर्मम हत्या कर दी है। कोर्ट ने उसे जेल की सजा सुनाई है। 

बच्चे के परिजनों ने की थी गाय की शिकायत
पुलिस अधिकारी मेजर एलिजेह के अनुसार, गाय ने 12 साल के बच्चे को इतनी जोर से मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव उसके घर वालों को सौंप दिया गया। परिजनों की शिकायत के बाद गाय और उसके मालिक को गिरफ्तार कर रुंबेक सेंट्रल काउंटी पुलिस स्टेशन में रखा गया। 

हटके में खबरें और भी हैं..

घर से निकला सांपों का ऐसा झुंड, मच गया हड़कंप, रहने वालोंं की कांप गई आत्मा

वीडियो गेम खेल रहे थे पापा, तभी 2 साल के बेटे ने गोली मारकर सुला दी उन्हें मौत की नींद

भगवान श्रीकृष्ण से है इस महिंद्रा थॉर का खास कनेक्शन, दुबई के शख्स ने 43 लाख रुपए में खरीदी

प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज करने ही वाला था युवक, तभी कर्मचारी ने की गंदी हरकत, 35 लाख लोगों ने देखा वीडियो

16 साल की बेटी का रेप 40 साल के प्रेमी से करा रही थी यह जालिम मां, प्रेग्नेंट होने पर 8 बार उसका एग बेच दिया

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली