
ट्रेंडिंग डेस्क. ब्राजील के साओ पाउलो में बीच पर घूम रहे एक कपल के तब होश उड़ गए जब उन्हें रेत में एक कंकाल नजर आया। दोनों ने पास जाकर देखा तो ये किसी इंसानी हाथ की तरह नजर आ रहा था। दोनों ने इस हाथ का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया, जिसपर एक साइंटिस्ट ने हैरान करने वाली जानकारी दी।
इतना लंबा हाथ आखिर कैसे हो सकता है?
20 नवंबर को लेटीसिया गोम्स और उसका ब्वॉयफ्रेंड डेवानिर साउजा इल्हा कॉम्प्रिडा (Ilha Comprida) समुद्र तट पर घूम रहे थे कि अचानक उन्हें रेत में ये कंकाल मिला। दोनों इसे देख काफी डर गए थे और लेटीसिया ने तो ये तक मान लिया था कि ये किसी एलियन का हाथ हो सकता है। दोनों ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि हड्डियों की लंबाई देखकर ये यकीन करना मुश्किल है कि इतना लंबा इंसानी हाथ भी हो सकता है।
इंसानी हाथ नहीं तो फिर क्या?
लेटीसिया द्वारा जब इस कंकाल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, तो कई लोगों ने इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने कहा कि ये जलपरी का हाथ है, तो वहीं दूसरे ने कहा कि ये डायनासोर की हड्डी है। हालांकि, एक साइंटिस्ट एरिक कॉमिन ने दावा किया कि ये ना ही इंसानी हाथ है और ना ही किसी एलियन का। उन्होंने बताया कि ये संभवत: किसी व्हेल या डॉल्फिन की हड्डी हो सकती है। हालांकि, टेस्ट के बाद ही ये सटीक जानकारी दी जा सकती है कि ये किस प्रजाति की थी। साइंटिस्ट ने कहा कि इसकी हालत देखकर ये कहा जा सकता है कि इसकी मौत तकरीबन डेढ़ साल पहले हुई होगी।
यह भी पढ़ें : Luckiest Man : पहली बार खरीदी लॉटरी टिकट और हो गया मालामाल, पहले कहता था कि ये सब बकवास है
अन्य रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News