अनोखा रिवाज: यहां महिलाएं पूरी लाइफ में सिर्फ एक बार नहाती हैं, बदबू से बचने के लिए लगाती हैं खास लोशन

नामीबिया के कुनैन प्रांत में हिम्बा जनजाति के लोग रहते हैं। इस जनजाति की महिलाओं को सबसे सुंदर अफ्रीकी महिला माना जाता है। ये महिलाएं अपने पूरे जीवन में सिर्फ शादी वाले दिन नहाती हैं और बाकी दिन खास लोशन लगाती हैं। 

Asianet News Hindi | / Updated: Sep 21 2022, 09:02 AM IST

कुनैन (नामीबिया)। चाहे कितनी भी गर्मी हो या फिर सर्दी। पानी इफरात हो या फिर बेहद कम मगर हर इंसान पूरी जिंदगी लगभग रोज नहाता है। अगर खास वजह से कोई किसी दिन नहीं भी नहा पाया तो अगले दिन वह जितनी जल्दी से जल्दी हो सके, जरूर नहाना चाहेगा। यह इसलिए भी जरूरी है, जिससे शरीर शुद्ध हो जाए। गंदगी और पसीने की वजह से आने वाली बदबू से छुटकारा मिल जाए, मगर आगे हम जो आपको बताने जा रहे हैं, वो जानकर आप चौंक जाएंगे। 

दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक अफ्रीकी देश की महिलाओं की, जो अपने पूरे जीवन में सिर्फ एक बार ही नहाती हैं। यही नहीं, वे चाहते हुए भी दोबारा नहीं नहा सकतीं, क्योंकि अजीबो-गरीब समाज, इसके नियम और मान्यता की वजह से उन्हें नहाने की इजाजत ही सिर्फ एक बार है। इससे भी अधिक जो हैरान करने वाली प्रक्रिया है, वो ये कि वे अपने बदबूदार शरीर को साफ रखने के लिए भी हैरतअंगेज प्रक्रियाएं अपनाती हैं। 

नामीबिया की महिलाएं, जो अफ्रीका में सबसे सुंदर मानी जाती हैं 
हम बात कर रहे हैं अफ्रीकी देश नामीबिया की, जहां से भारत में अभी हाल ही में चीते लाए गए हैं। यहां कुनैन प्रांत हैं, जहां हिम्बा जनजाति के लोग रहते हैं। ऐसा दावा किया जाता है कि पूरे अफ्रीका में इस जनजाति की महिलाएं सबसे सुंदर होती है और उनका यही सुंदर होना उनके लिए दुश्मन बन जाता है। इस जनजाति के पुरुषों का मानना है कि अगर महिलाएं रोज नहाएंगी तो उनकी सुंदरता खत्म हो जाएगी और ऐसे में उनकी शादी नहीं हो पाएगी। महिलाएं सिर्फ शादी वाले दिन ही नहाती हैं, इसके बाद वे पूरी जिंदगी ऐसे ही रहती हैं। 

जानवरों की चर्बी से तैयार होता है खास लोशन 
यह अनोखा रिवाज इन महिलाओं के लिए किसी सजा से कम नहीं। इन महिलाओं को खुद को स्वच्छ रखने के लिए अजीबो-गरीब तरीके अपनाने होते हैं। जैसे वे धूप में  नहीं निकलतीं। अगर निकलती हैं, तो एक खास लोशन लगाती हैं, जो जानवरों की चर्बी और एक खास खनिज के घोल जिसे हेमाटाइट कहते हैं, के घोल से तैयार होता है। इस लोशन की वजह से उनका रंग लाल हो जाता है। इसके अलावा वे कई तरह की जड़ी बूटियों का इस्तेमाल भी करती है, जिससे वे बदबू और बीमारी से दूर रहती हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो 

मां ने बेटे को बनाया ब्वॉयफ्रेंड और साथ में किए अजीबो-गरीब डांस, भड़के लोगों ने कर दी महिला आयोग से शिकायत

Share this article
click me!