
Dowry Calculator: एक तरफ दहेज को सामाजिक कुरीति बताया जाता है तो दूसरी तरफ दहेज के बिना शादियां बिरले ही देखी जाती हैं। सोशल मीडिया के जमाने में दहेज कैलकुलेटर भी आ गया है। सार्वजनिक उपयोग के लिए यह ऑनलाइन उपलब्ध है। कोई भी डिटेल भरकर दहेज की रकम को जान सकेगा कि वह कितने दहेज के योग्य है। यह पेज ऑनलाइन लोड होते हैं और इंटरनेट का उपयोग करने वाला कोई भी व्यक्ति इसका इस्तेमाल कर सकता है।
ऑनलाइन उपलब्ध है दहेज कैलकुलेटर
सामान्य रूप से दहेज कैलकुलेटर ऑनलाइन उपलब्ध है। Shaadi.com पर एक ऐसा ही कैलकुलेटर लगभग एक दशक पहले विकसित किया गया था। Google.com जैसे सर्च इंजन्स पर भी दहेज कैलकुलेटर्स के पेज हैं।
पता लगाता है कि आप कितने दहेज के लायक?
क्या आपने पहले कभी इसे आज़माया है? यदि आप शादी करने की योजना बना रहे और ऑनलाइन एक साथी की तलाश कर रहे तो आपको वैवाहिक मंच का यह पृष्ठ मदद कर सकता है। आप अपनी प्रोफ़ाइल में मिलने वाले दहेज की गणना इससे कर सकते हैं। प्रारंभ में, दहेज कैलकुलेटर दर्शकों को उत्साहित करने के लिए एक सरल प्रश्न छोड़ता है: "आप कितने दहेज के लायक हैं?" इसके बाद साइट आपसे उम्र, पेशा, आय आदि जैसे विवरण मांगती है। हालांकि, दहेज कैलकुलेटर्स के कई पेज, दहेज के लिए हत्याओं का भयावह आंकड़ा देकर लोगों को दहेज मुक्त समाज की स्थापना का संदेश भी देते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News