परमाणु हमले के समय कैसे काम करता है न्यूक्लियर ट्रॉयड, पछता भी नहीं पाएगा पाकिस्तान

भारत ने बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण कर पाकिस्तान समेत सभी दुश्मन देशों को बता दिया है कि छेड़ना मत.. वरना छोड़ेंगे नहीं। नुकसान इतना करेंगे कि दुनिया के नक्शे से खत्म हो जाओगे। परमाणु हमला तो दूर भारत सिर्फ न्यूक्लियर ट्रायड अप्लाई कर दे, तो पाकिस्तान को पछताने का मौका नहीं मिलेगा।

Asianet News Hindi | Published : Oct 16, 2022 6:52 AM IST / Updated: Oct 16 2022, 01:18 PM IST

नई दिल्ली। भारत ने हाल ही में बंगाल की खाड़ी में अपनी परमाणु पनडुब्बी से बैलेस्टिक मिसाइल का टेस्ट किया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जो जानकारी दी गई, उसके मुताबिक यह टेस्ट सफल रहा। यह सूचना और टेस्ट की सफलता दोनों ही भारत के लिए खुशी और सुकून देने वाले हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि दुनियाभर में इन दिनों परमाणु जंग को लेकर अजब सी दहशत मची हुई है। 

एक तरफ यूक्रेन के साथ बीते करीब 8 महीने से जंग कर रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु युद्ध की धमकी देना शुरू कर दिया है, जिससे यूरोप में दहशत मची हुई है। वहीं, उत्तर कोरिया के बिगड़ैल तानाशाह किम जोंग उन का दिमाग एक बार फिर सनक गया है। एक के बाद एक बैलेस्टिक मिसाइल छोड़ते हुए उन्होंने अमरीका, जापान और दक्षिण कोरिया को धमकाना शुरू कर दिया है कि संभल कर रहो, परमाणु युद्ध कभी भी शुरू किया जा सकता है। 

Latest Videos

भारत की बैलेस्टिक मिसाइल K-15 का टेस्ट सफल रहा 
इधर पाकिस्तान की भी गीदड़भभकी शुरू हो गई है, ऐसे में भारत द्वारा जब न्यूक्लियर सबमरीन आइएनएस अरिहंत से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल K-15 का परीक्षण हुआ तो यह जरूरी भी समझा गया। यही नहीं, जब टेस्ट सफल रहा तो सबकी खुशी का ठिकाना नहीं था। इस बीच सबसे अधिक जो शब्द चर्चा में है, वो न्यूक्लियर ट्रायड है। दरअसल, इस तकनीकी शब्द की चर्चा अब तक बहुत कम हुई है, इसलिए आम लोग इसके बारे में लगभग नहीं के बराबर जानते हैं। 

परमाणु बम से संपन्न दो देश लड़े, तो क्या होगा अंजाम 
दरअसल, यूरोप में कई देश हैं, जिनके पास परमाणु बम हैं। वहीं, उत्तर कोरिया जिन लोगों को धमकी दे रहा है, उनके पास भी परमाणु बम है। पाकिस्तान जैसा कंगाल देश भी पाकिस्तान को धमका रहा है, जबकि भारत परमाणु संपन्न देश है। ऐसे में अगर दो परमाणु बम से लैस देशों के बीच युद्ध छिड़ जाए, तो क्या होगा। न्यूक्लियर ट्रायड को भारत-पाकिस्तान के उदाहरण से समझते हैं। अगर पाकिस्तान ने भारत पर परमाणु हमला किया, तो भारत पलटकर जवाब जरूर देगा। ऐसे में पूरा पाकिस्तान एक या दो परमाणु बम में खत्म हो जाएगा और दुनिया के नक्शे से उसका नामों-निशां मिट जाएगा। यह बात पाकिस्तानी हुक्मरान भी समझते और जानते हैं। 

पाकिस्तान को चुकानी पड़ेगी इतनी भारी कीमत, पछता भी नहीं पाएगा 
फिर भी पाकिस्तानियों का कोई भरोसा नहीं और ऐसे में भारत अपना न्यूक्लियर ट्रायड तैयार और मजबूत रखना चाहता है। पाकिस्तान के परमाणु बम दागते ही न्यूक्लियर ट्रायड का काम शुरू हो जाएगा। ऐसे में भारत परमाणु बम से लैस मिसाइलें और फाइटर जेट छोड़ देगा, जिससे पाकिस्तान के परमाणु बम जमीन पर गिरने से पहले ही तबाह हो जाएंगे। इसके बाद पाकिस्तान को इतनी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी कि पछता भी पाएगा। भारत के पास जमीन, आसमान और समंदर तीनों जगह से परमाणु हमला करने और बैलेस्टिक मिसाइल दागने की ताकत है। K-15 ऐसी ही मिसाइल है, जो पाकिस्तान के परमाणु हमले को सिर्फ सपने में बदल सकती है और इसके बाद जो हकीकत भारत बयां करेगा, वो बेहद भयावह होगा। ऐसे में पाकिस्तान को मनाना चाहिए कि भारत को परमाणु हमला तो दूर न्यूक्लियर ट्रायड करने का मौका भी देना चाहिए। 

खबरें और भी हैं.. 

वो 16 देश जहां बुर्का नहीं पहन सकतीं महिलाएं, वो 5 देश जहां नहीं पहना तो मिलेगी सजा 

क्या है हिजाब, नकाब, बुर्का, अल-अमीरा और दुपट्टा, कैसे हैं एक दूसरे से अलग, पढ़िए डिटेल स्टोरी

Share this article
click me!

Latest Videos

Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास