
नई दिल्ली. दुनिया में एक बार फिर से कोरोना का खौफ दिखने लगा है। इसकी बड़ी वजह कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) है। डब्ल्यूएचओ ने ये नाम दिया है। WHO ने बताया कि ओमीक्रोन चिंता बढ़ाने वाला है। इस नए कोविड -19 खतरे को रोकने के लिए दुनिया भर के देशों ने विदेशों की यात्रा पर रोक लगाने का फैसला किया है।
ओमीक्रोन क्या है, सबसे पहले कहां मिला?
वैज्ञानिको ने ओमीक्रोन (Omicron) को B.1.1.1.529 नाम दिया है। इसे सबसे खतरनाक वेरिएंट में से एक माना गया है। अकेले दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में एक हफ्ते के अंदर इस नए वेरिएंट से कोरोना 210% केस बढ़ गए हैं। एक्सपर्ट्स की माने तो नया वेरिएंट 50 बार म्यूटेट हो रहा है।
किन देशों में ट्रेवल पर बैन लगा?
दक्षिण अफ्रीका ने प्रतिबंध का विरोध किया
दुनिया के तमाम देशों ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसे लेकर दक्षिण अफ्रीका ने नाराजगी जाहिर की। सरकार ने कहा कि ये प्रतिबंध लगाना अनुचित है।
क्या भारत में भी नए वेरिएंट से खतरा है?
भारत में सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि निलंबन के 20 महीने बाद 15 दिसंबर से इंटरनेशनल फ्लाइंट्स फिर से शुरू होंगी। एयरलाइंस को 15 दिसंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना के बीच अपनी पूर्व-कोविड उड़ानों में से 50 प्रतिशत चलाने की अनुमति होगी। सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने या जाने वाले सभी यात्रियों की टेस्टिंग करने को कहा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इज़राइल सहित देशों को जोखिम वाली श्रेणी में रखा गया है। इन देशों से आने वाले यात्रियों को आरटीपीसीआर टेस्टिंग के लिए एयरपोर्ट पर अपने सैंपल देने होते हैं। शुक्रवार तक दिल्ली एयरपोर्ट जोखिम वाले देशों से आने वाले या आने वाले यात्रियों के बीच नए वेरिएंट का कोई मामला नहीं मिला।
ये भी पढ़ें..
Queen Elizabeth के बैंगनी हाथ देखकर घबराए ट्विटर यूजर्स, डॉक्टर्स ने दिया इसका जवाब
Srinagar के SSP ने चना बेचने वाले के लिए किया ऐसा काम, लोगों ने कहा- देश को ऐसा ही अधिकारी चाहिए
एक व्यक्ति अपनी मंगेतर को अश्लील मैसेज क्यों भेजता है? जानें मुंबई की सेशन कोर्ट में क्या कहा गया
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News