पढ़िए उस सनकी सीरियल किलर की स्टोरी, जिसे फांसी देने के बाद खोपड़ी जार में बंद कर दी गई

Serial Killer Story: स्पेन में जन्मे डिएगो एल्विस को जब बड़े होने के बाद काम-धंधे की जरूरत पड़ी तो वह पुर्तगाल आ गया। यहां लिस्बन शहर में बहुत हाथ-पैर मारा, मगर जब रोजी-रोटी का जुगाड़ नहीं हुआ, तो उसने क्राइम को ही काम बना लिया। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 7, 2022 7:20 AM IST / Updated: Oct 07 2022, 06:19 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क। Serial Killer Story: ये रिपोर्ट है उस सनकी सीरियल किलर की, जो सिर्फ किसानों को निशाना बनाता था। वो भी झुंड वाले किसानों को नहीं बल्कि, बिल्कुल अकेले और आखिरी किसान को। उसने इस काम को अंजाम देने के लिए एक खास जगह चुन रखी थी। ये जगह थी एक पुल, जो शहर को गांव से जोड़ता था। सीरियल किलर का नाम था डिएगो एल्विस और वह पुर्तगाल में रहता था। उसका जन्म वैसे तो स्पेन के गेसेलिया में 1819 में हुआ था, मगर जब बड़ा हुआ तो रोजी-रोटी कमाने के लिए पुर्तगाल आ गया। 

पुर्तगाल में उसने रोजगार के लिए जो जरिया चुना, उसमें बहुत सी मौतें हुईं। यही डिएगो एल्विस की मौत की भी वजह बना। स्पेन में जन्में डिएगो को पुर्तगाल में उसकी निर्दयता व क्रूरता के लिए उसी तरह की जो क्रूर सजा दी गई, वो फांसी थी। इसके बाद पुर्तगाल ने कभी किसी को फांसी नहीं दी। डिएगो को फांसी देने के बाद उसके सिर को काटकर केमिकल से भरे  एक जार में  रख दिया गया, जो आज भी सुरक्षित है। 

Latest Videos

दरअसल, डिएगो काम की तलाश में पुर्तगाल के लिस्बन शहर पहुंचा। तब रोजगारी खूब थी। किस्मत वालों को ही काम मिलता था। डिएगो ने काम की तलाश की, मगर नहीं मिला तो परेशान हो गया। इस बीच उसने देखा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो नौकरी नहीं करते थे, मगर ऐश-ओ-आराम की जिंदगी गुजर-बसर कर रहे थे। पूछताछ में पता चला कि वे छोटे-मोटे लूटपाट करते थे। डिएगो ने भी अपराध की राह पकड़ ली। पहले छोटा-मोटा अपराध किया। भीड़ में जाता और एक या दो लोगों को लूटकर चला जाता। जिंदगी चैन से कटने लगी। 

मगर कहा जाता है न कि लालच बुरी बला। यही हुआ डिएगो के साथ। उसके मन में लालच आया तथा इच्छा जागी कि और ज्यादा पैसा कमाना है। उसने पुरानी भीड़ वाली जगह छोड़कर नए निशाने तलाश किए। कुछ दन की मेहनत के बाद उसे एक पुल दिखा, जो शहर को गांव से जोड़ता था। यह सुनसान इलाके में था। गांव के किसान अपनी फसल बेचने के लिए शहर आते और शाम को वापस लौटते। तब उनकी जेब में पैसा भी होता था। डिएगो ने यह काम अकेले करने की सोची। वह रोज पुल पर चला जाता और जो किसान अंत में अकेले आता, उसे निशाना बनाता। 

बात बस लूटपाट तक रहती तो भी ठीक था। असल में डिएगो के मन में क्रूरता समा गई थी। वह किसान को लूटने के बाद उसे पुल के नीचे फेंककर मार डालता। पुल की ऊंचाई 200 फुट से अधिक थी। ऐसे में उसे भरोसा था कि यहां से गिरने के बाद कोई भी जिंदा नहीं बचेगा। वह अपने साथ चाकू भी रखता था। अगर कोई किसान लूटपाट के दौरान विरोध करता, तो उसे पहले चाकू मारकर घायल करता और फिर नीचे फेंक देता। वह कुछ दिन लूटपाट और हत्या करता और फिर कुछ दिन के लिए शांत बैठ जाता और लूटे हुए पैसों से ऐश करता। 

खबरें और भी हैं..

शर्मनाक: हिंदू महासभा के दुर्गा पंडाल में महात्मा गांधी को दिखाया गया महिषासुर, बवाल मचा तो दर्ज हुआ केस

10 फोटो में देखिए देशभर में इस बार कैसा बनाया गया रावण, किसी की मूंछ है गजब तो कोई ऐसे हंस रहा जैसे..

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
ऑनलाइन पेमेंट कर PM Modi ने खरीदी सबसे बढ़िया चीज । PM Vishwakarma