दूल्हा-दुल्हन और पहली बीवी की धमाकेदार एंट्री, VIDEO में देखें कैसे सन्नाटे में चला गया हर कोई!

Published : Nov 26, 2025, 05:15 PM IST
husband marrying again same sherwani

सार

पहली शादी में पहनी शेरवानी पहनकर चोरी-चोरी दूसरी शादी कर रहे युवक को पहली पत्नी ने वरमाला के दौरान पकड़ लिया। उसने ना केवल शादी रुकवाई बल्कि युवक की सच्चाई को पूरे समाज के सामने ला दिया। 

Viral Sherwani Second Marriage Video:  शादी जन्म- जन्म का रिश्ता माना जाता है। भारत में हिंदू के अलावा दूसरे धर्मों में भी अब बिना तलाक के दूसरी शादी गैर कानूनी है। पति- पत्नी के बीच छोटी- छोटी बातों पर विवाद होना आम बात है। कई बार इससे बचने के लिए दोनों एक दूसरे से अलग-अलग रहने लगते हैं। लेकिन कानूनी प्रक्रिया के बिना तलाक दिए दूसरी शादी नहीं की जा सकती है। यदि कोई पक्ष ऐसा करता है तो दूसरे पक्ष को शादी रुकवाने का पूरा अधिकार है। यहां हम एक दिलचस्प घटना के बारे में बता रहे हैं। जहां एक दूल्हे की शेरवानी ने उसकी पहचान करवा दी।

महिला ने पति को दसरी शादी करते रंगे हाथों पकड़ा

रैडिट अकाउंट r/indianmemer पर शेयर किए जा रहे वीडियो में एक लड़की एक शादी समारोह में चीखते- चिल्लाते एंट्री कर रही है। वो सीधे वरमाला के मंच पर पहुंच जाती है। वो लोगों को बताती है कि ये शख्स से उसकी पहले शादी हो चुकी है। हालांकि युवक इससे सीधे इनकार करता है। इसके बाद महिला अपने साथ लाई तस्वीर लोगों को दिखाती है। लेकिन लुक चेंज होता है, इसलिए लोग पहचान नहीं पाते हैं। इसके बाद वो सर्टिफिकेट दिखाती है, लेकिन युवक का नाम चेंज होता है। ऐसे में एक चीज से युवक की पोल खुल गई।

पहली शादी में भी पहनी थी सेम टू सेम शेरवानी

महिला जब लोगों को समझाने बुझाने में नाकाम रहती है तो फिर उसका ध्यान उस शेरवानी पर जाता है, जो इस युवक ने अपनी पहली शादी में पहनी थी। जब फोटों में वो इसके मौजूदा शेरवानी पर ध्यान दिलाती है, दूध का दूध पानी का पानी हो जाता है। यहां मौजूद लोगों उसकी ड्रेसअप, डील- डौल और बाकी चीजों से पहचान जाते हैं।

शादी के तीन साल बाद ही रचा रहा थी दूसरा ब्याह

जानकारी के मुताबिक ये वीडियो उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का है, जहां एक युवक बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर रहा था। वहीं पहली पत्नी ने दूल्हा-दुल्हन के बीच जाकर कहा कि ये वही शख्स है जिससे उसकी पहले से शादी हो चुकी है। अभी तलाक भी नहीं हुआ है। उसने बताया कि कोर्ट मैरिज 30 जून 2022 को हुई थी और वह इसके लिए कानूनी साक्ष्य पेश भी करती है। इस वजह से वह दूसरी शादी रुकवाना चाहती है।​

 दूल्हा- दुल्हन और वो, देखें हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो-
 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

आधी रात कस्टमर ने किया इनकार, डिब्बा खोलकर खुद खाने बैठ गया ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय-Video Viral
दूसरी मंजिल पर सो रही लड़की का चुराया हार, CCTV में कैद हुआ चोर का जुगाड़