बेटी के स्कूल के ब्वॉयफ्रेंड से 300 बार बनाए संबंध : सेक्स के लिए स्कूल बंक कराती थी महिला, अब रेप चार्ज में गिरफ्तार

ये खुलासा खुद महिला की बेटी के ब्वॉयफ्रेंड ने किया है। उसने स्कूल को लिखी चिट्ठी में हैरान करने वाली कहानी बताई है।

Contributor Asianet | Published : Mar 12, 2023 5:48 AM IST / Updated: Mar 12 2023, 11:25 AM IST

ट्रेंडिंग डेस्क. अमेरिका के ओक्लाहोमा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की अपनी बेटी के स्कूल के ब्वॉयफ्रेंड से सेक्स करने के आरोप में गिरफ्तारी हुई है। महिला यहां के वेस्ट मूर हाई स्कूल में चीयरलीडर कोच थी और उसने पांच सालों तक अपनी बेटी के ब्वॉयफ्रेंड से 300 से ज्यादा बार सेक्स किया।

छात्र ने खुद किया ये खुलासा

ये खुलासा खुद महिला की बेटी के ब्वॉयफ्रेंड ने किया है। उसने स्कूल को लिखी चिट्ठी में हैरान करने वाली कहानी बताई है। छात्र ने कहा कि आरोपी महिला जेनिफर हॉकिंस ने उसके साथ यह जानते हुए भी संबंध बनाए कि वह उसकी बेटी का ब्वॉयफ्रेंड है। छात्र ने आरोप लगाए कि महिला उसे कंट्रोल भी करती थी और उसके आनेजाने पर पाबंदी लगाती थी।

सेक्स के लिए कराती थी स्कूल बंक

छात्र ने आगे बताया कि महिला कई बार स्कूल के लंच टाइम पर या बंक कराकर उसे घर ले आती थी, जिससे वह उसके साथ सेक्स कर सके। इस मामले पर असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जेनिफर ऑस्टिन ने कहा कि ये मामला बेहद चौंकाने वाला है। छात्र ने बताया कि महिला सेक्स के लिए उसे बहुत ज्यादा कंट्रोल करती थी। जब उसकी बेटी या घर पर कोई भी सदस्य नहीं होता तो वह छात्र को स्कूल से घर लाकर उसके साथ संबंध बनाती थी। ये लगभग पांच सालों तक चला।

रेप चार्ज में महिला गिरफ्तार

मिस ऑस्टिन ने आगे कहा कि जब पीड़ित को अपने छात्र जीवन को खुलकर जीना चाहिए था तब ऐसे संबंध थोपे जाने से उसके ऊपर गहरा प्रभाव पड़ा है। वहीं आरोपी महिला ने बताया कि इस रिलेशन के दौरान छात्र उसके परिवार के साथ ही रहता था। पुलिस ने 16 वर्षीय किशोर के साथ अवैध संबंध बनाने के मामले में जेनिफ हॉकिंगस को सेकंड डिग्री रेप के आरोपी गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : कंटेन्ट क्रिएटर ने दिखाई होली की बिहाइंड द सीन मस्ती, लोगों ने कहा- ये होली है या कुछ और?

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स यहां पढ़ें

Share this article
click me!