प्यासे कछुए को पानी पिला रही थी महिला, तभी हुआ कुछ ऐसा कि चीखें निकल गईं, देखें वायरल वीडियो

Published : May 10, 2023, 03:55 PM IST
women giving water to tortoise

सार

कई यूजर्स ने इसे लेकर काफी हैरानी जताई है। एक यूजर ने लिखा, क्या ये कछुए के भेस में सांप था? दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या सचमुच कछुए इतने आक्रामक होते हैं?

वायरल डेस्क. कछुआ एक ऐसा जीव है जिसे बेहद शांत और सुस्त समझा जाता है पर सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी ये गलतफहमी दूर हो सकती है। वायरल वीडियो में एक महिला प्यासे कछुए को पानी पिलाती नजर आती है। तभी कुछ ऐसा हो जाता है कि महिला कांप उठती है।

कछुए ने किया कुछ ऐसा

इस वीडियो को mountain_soul नाम के पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया जिसमें एक महिला कुछए को पानी पिलाती नजर आती है। महिला फैंसिंग के दूसरे छोर से कछुए के मुंह पर पान डालती नजर आती है। कुछ देर तक कछुआ पानी पीता रहता है और आगे की ओर अपना सिर उठाता है। जैसे ही महिला उसे पानी देना रोकती है कछुए सिर निकालकर उसकी ओर हमला कर देता है। ये देख महिला डर से कांप जाती है।

कछुए की हरकत देख हैरान हुए लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे लेकर काफी हैरानी जताई है। एक यूजर ने लिखा, क्या ये कछुए के भेस में सांप था? दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या सचमुच कछुए इतने आक्रामक होते हैं?’ देखें वायरल वीडियो…

 

यह भी देखें : जब जानबूझकर करा दिया गया था प्लेन क्रैश, ये है इस वायरल वीडियो की सच्चाई

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

गजब! चांदी के गहनों के लिए पूर्व सरपंच की 90 साल की सास को खाट समेत उठा ले गए चोर
Shocking Video:फ्लोरिडा में किशोर ने दोस्त को आग लगाई, फिर बोला, ‘हे भगवान...’