
नई दिल्ली। अक्सर हम ऐसी हरकतें करते हैं, जिन्हें समझते तो नॉमर्ल हैं, मगर साबित हो सकती है वह जानलेवा। हकीकत में ऐसा वाकया हाल ही में आस्ट्रेलिया में एक महिला के साथ हुआ। इस महिला ने सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक परर चौंकाने वाला खुलासा किया। महिला ने बताया कि उसके पास एक चीज है, जिससे वह खूब मस्ती कर रही है, लेकिन जब लोगों ने जब उसकी हकीकत बयां की तो महिला दंग रह गई।
आस्ट्रेलिया की रहने वाली Katapillah नाम की महिला ने हाल ही में टिकटॉक अकाउंट पर हैरान करने वाला खुलासा किया है। इस महिला ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उसके पास एक समुद्री जीव है। महिला ने हथेली पर इस समुद्री जीव को रखकर भी दिखाया। नारंगी और नीले रंग का यह जीव एक छोटा ऑक्टोपस था, जिसे वह हाथ पर लेकर घूम रही थी। वहीं, जब लोगों ने इसे देखा तो उन्हें भी समझ में नहीं आया कि महिला अपन मौत को हाथ पर लेकर क्यों घूम रही है।
यह भी पढ़ें: इस महिला को अजीब बीमारी! पसीना, रोना और नहाना किसी सजा से कम नहीं, तरल पदार्थ छूते ही शरीर पर हो जाते हैं घाव
टिकटॉक अकाउंट पर वीडियो शेयर होने के बाद कई यूजर्स ने इसे तुरंत पहचान लिया। वे हैरान रह गए कि आखिर महिला ने इस खतरनाक ऑक्टोपस का अपने हाथों पर क्यों रखा हुआ है। दरअसल, वह जीव ऐसा खतरनाक ऑक्टोपस था, जो यदि काट ले तो महिला की तुरंत मौत हो सकती थी। इस बारे में जब लोगों ने महिला से कहा कि अभी तक भाग्यशाली हैं कि आप जिंदा हैं। यह ऑक्टोपस ऐसा है, जिसके काटने से तुरंत मौत हो सकती है।
यह भी पढ़ें: अरे दीदी पहले फेरे तो ले लो, दूल्हा और पंडित जी मंडप में कर रहे थे इंतजार, दुल्हन की हरकतें देख सबको आई हंसी
यूजर्स से यह बात जानने के बाद महिला को उस ऑक्टोपस की की हकीकत पता चली और उसने तुरंत हटा दिया और हकीकत का पता चलते ही वह सदमे में आ गई। कई यूजर्स का तो यह भी कहना था कि इसके काटने के तुरंत लोगों की मौत हो जाती है। यह जहरीली प्रजाति का है और उसे नहीं छूना चाहिए। यह ब्लू रिंग वाला ऑक्टोपस है। देखने में खूबसूरत और आकर्षक है, मगर जानलेवा होता है। इसका जहर साइनाइड से भी दस हजार गुना ज्यादा खतरनाक होता है। यही नहीं, इस ऑक्टोपस के भीतर इतना जहर होता है कि इसके काटने से करीब दो दर्जन लोगों की मौत तुरंत हो सकती है।
यह भी पढ़ें: आजकल के लुटेरे किसी काम के नहीं, गए थे लड़की का पर्स लूटने और लुटवा आए अपनी स्कूटी!, देखें Viral Video
यह भी पढ़ें: लड़की ने Boyfriend से बनवाई CV और अटैच की जगह कंपनी को सीधे कर दिया फॉरवर्ड, ई-मेल पढ़कर हैरान रह गई एचआर टीम
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News