
वायरल डेस्क. शादी एक पवित्र बंधन होता है, ऐसे में पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे के आने से रिश्ता खत्म हो जाता है। पर अमेरिका में रहने वाली एक महिला पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, इस महिला ने पति को दूसरी महिलाओं से संबंध बनाने की खुली छूट दे रखी है। जो भी इस महिला की कहानी सुनता है वह हैरान रह जाता है।
पति को खुश रखना जीवन का मकसद
मोनिका का कहना है कि वह अपने पति से इस कदर प्यार करती है कि वह उसकी किसी भी चीज का विरोध नहीं करती। यहां तक कि उसे अपने पति के दूसरे महिलाओं से संबंध होने पर भी कोई परेशानी नहीं होती। वह खुलकर सोशल मीडिया पर यह बात कहती है कि उसके जीवन का एक ही मकसद है कि किसी भी तरह उसका पति खुश रहे।
वो क्या करता है मुझे सब पता है
महिला ने सोशल मीडिया पर एक और अजीब दावा करते हुए सबको चौंका दिया। वह कहती है कि वह जब भी अपने घर के कामों में व्यस्त हो जाती है तब उसका पति दूसरी महिलाओं से फ्लर्ट करता है और उनके साथ समय बिताता है। हालांकि, मोनिका को इस बात से फर्क नहीं पड़ता वह उल्टा अपने पति को अन्य महिलाओं के साथ सोने की अनुमति तक देती है।
कहा- इससे हमारा रिश्ता और मजबूत हुआ
मोनिका ने इस अजीबोगरीब छूट के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि इससे उन दोनों के रिश्ते को बहुत फायदा हुआ है। पति के दूसरे महिलाओं से फ्लर्ट करने से दोनों के रिश्तों में एक अलग सा स्पार्क पैदा हुआ है। इतना ही नहीं, मोनिका का कहाना है कि पति के व्यस्त रहने पर वह अपने काम पर ज्यादा ध्यान भी दे पाती है। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स मोनिका और उनके पति के इस अजीब रिश्ते से सहमत नजर नहीं आए। एक यूजर ने लिखा, 'पति को छूट देना तो एक बहाना है, आप खुद क्या करती हैं ये भी बताएं।' एक और यूजर ने लिखा, 'वाह वाइफ हो तो ऐसी।'
अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News