चीजें रखकर भूल गए, बोलने-सुनने में हो रही परेशानी, चेहरा पड़ रहा सुन्न बदल रहा रंग तो फौरन जाइए डॉक्टर के पास

Published : Jun 08, 2022, 09:04 AM IST
चीजें रखकर भूल गए, बोलने-सुनने में हो रही परेशानी, चेहरा पड़ रहा सुन्न बदल रहा रंग तो फौरन जाइए डॉक्टर के पास

सार

World Brain Tumor Day 2022: अगर ब्रेन ट्यूमर जैसी घातक बीमारी का समय से पता चल जाए तो इसका इलाज भी संभव है। कई बार अगर आप इसके लक्षण नहीं पहचानने में देरी कर देते हैं तो यह जानलेवा साबित होती है।   

नई दिल्ली। World Brain Tumor Day 2022:  यह तो शायद सभी जानते हैं कि हमारे शरीर में दिमाग बेहद महत्वपूर्ण अंग है। मगर क्या आप जानते हैं कि इस छोटे से दिमाग में कितनी ब्रेन सेल्स होती है। शायद आप अंदाजा नहीं लगा पाएं। दिमाग में एक खरब ब्रेन सेल्स होती हैं और इन्हीं सेल्स की मदद से हमारा दिमाग काम करता है। आज ब्रेन ट्यूमर डे है और हम इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी आपसे शेयर करने जा रहे हैं। 

दरअसल, ब्रेन ट्यूमर भी उतना ही घातक है, जितना कि कैंसर। अगर इस बीमारी  का समय से पता चल जाए तो इसका इलाज भी संभव है। कई बार अगर आप इसके लक्षण नहीं पहचान पाए  और जब तक पहचाने तब तक अगर देर हो गई, तो फिर जीवन बचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सबसे पहले इसके लक्षण के बारे में जानना जरूरी है, जिससे इस बीमारी के बारे में पता लगाया  जा सके। 

तेज सिर दर्द रहता और सुन्नपन बढ़ रहा है तो डॉक्टर से मिल लीजिए
एक खरब ब्रेन सेल्स की मदद से हमारा दिमाग काम करता है। अगर कोशिकाओं का नियंत्रण बिगड़ जाए तो सेल्स नष्ट होने लगते हैं और यह कैंसर जैसा गंभीर रूप ले लेता है। इसे ही ट्यूमर कहते हैं। अगर आपको बहुत तेज सिर  दर्द होता रहता है। दवा लेते हैं, मगर आराम नहीं मिलता तो तुरंत अलर्ट हो जाइए। दिमाग को भी आराम की जरूरत है। जब उसे आराम नहीं मिलता तो वह सुन्न पड़ने लगता है। यह चेहरे पर भी दिखने लगता है। अगर ऐसी स्थिति लगातार बन रही है तो डॉक्टर से मिल लीजिए। 

शरीर में झटके और नींद नहीं आ रही 
यही नहीं, अगर आपके शरीर को लगातार झटके महसूस हो रहे हैं। भूलने की बीमारी बढ़ती जा रही है। सामान रखने के बाद याद नहीं रहता। चक्कर आ रहा है। शरीर में झनझनाहट या फिर कंपन सा महसूस होता रहता है, तो फिर एक बार जांच जरूर करा लीजिए डॉक्टर की सलाह पर। इसके अलावा नींद नहीं आ रही। धुंधलापन दिख रहा। रंग नहीं पहचान पा रहे। ब्लैडर में कंट्रोल नहीं होने से उल्टी या मितली आती रहेगी। बेहोश हो रहे हैं बार-बार तो मामला गंभीर है। आपके चेहरे का रंग बदल रहा है। वह पर्पल या फिर नीला, हरा दिख  रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करने में भलाई है। 

नोट: हम विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी और एक्सपर्ट की सलाह के बाद यह जानकारी दे रहे हैं। मगर एशियानेट हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता। विस्तृत जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

हटके में खबरें और भी हैं..

घर से निकला सांपों का ऐसा झुंड, मच गया हड़कंप, रहने वालोंं की कांप गई आत्मा

वीडियो गेम खेल रहे थे पापा, तभी 2 साल के बेटे ने गोली मारकर सुला दी उन्हें मौत की नींद

भगवान श्रीकृष्ण से है इस महिंद्रा थॉर का खास कनेक्शन, दुबई के शख्स ने 43 लाख रुपए में खरीदी

प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज करने ही वाला था युवक, तभी कर्मचारी ने की गंदी हरकत, 35 लाख लोगों ने देखा वीडियो

16 साल की बेटी का रेप 40 साल के प्रेमी से करा रही थी यह जालिम मां, प्रेग्नेंट होने पर 8 बार उसका एग बेच दिया

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली