शेरों के ये 4 वीडियो आपका मूड बना देंगे, पहली बार देखिए कुत्ते से दोस्ती.. जंगल में इनकी ठसक के तो क्या कहने

World lion Day 2022: जंगल के राजा शेर को देखना किसे अच्छा नहीं लगता होगा। मगर कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो इस जीव को खत्म करने पर तुले हैं, जिससे शेरों की आबादी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 10, 2022 7:04 AM IST

ट्रेंडिंग डेस्क। World lion Day 2022: जंगल के राजा को मनाने के लिए हर साल उनका एक खास दिन तय किया गया है और यह विशेष दिन आज यानी 10 अगस्त को है। इसे दुनियाभर में वर्ल्ड लॉयन डे (World Lion Day) के तौर पर मनाते हैं। यह विशेष दिन मनाने का मकसद शेरों के संरक्षण और उनसे जुड़ी अन्य जरूरी बातों के बारे में लोगों में जागरुकता बढ़ाना है। इसके साथ ही शेरों की कम होती जा रही आबादी के खतरे और शिकार से लोगों को दूर रहने की चेतावनी को एक बार फिर दोहराना भी इस दिन के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। 

आपको बता दें कि आबादी के मामले में शेरों को इस समय प्रकृति के संरक्षण के लिए बनी अंतरराष्ट्रीय संस्था आईयूसीएन ने रेड लाइन यानी खतरे के निशान वाली सूची में डाला हुआ है यानी इनका संरक्षण नहीं किया गया, तो जल्द ही ये लुप्तप्राय श्रेणी में आ जाएंगे, जो हम सभी के लिए खतरे की घंटी होगी। हालांकि, वर्ल्ड लॉयन डे की स्थापना वर्ष 2013 में बिग कैट इनिशिएटिव और नेशनल जियोग्रॉफिक की ओर से की गई थी। इसका मकसद शेरों को उनके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में संरक्षित करना था। आज इस खास दिन पर शेरों से जुड़े कुछ रोचक वीडियो पर नजर डालते हैं, जो इंटरनेट की दुनिया में जबरदस्त धूम मचा रहे हैं। 

Latest Videos

 

 

हमने शायद ही कभी किसी कुत्ते और शेर के बीच ऐसी शानदार बॉडिंग देखी होगी, जो इस वीडियो में दिखाई दे रही है। यह असंभव सा दिखने वाला सुंदर सा वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें देखा जा सकता है कि दुर्लभ सफेद शेर कुत्ते के साथ खेल रहा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, एक साथ बड़े हुए और अंत में सबसे अच्छे दोस्त बन गए। 

 

 

इस वायरल हुए वीडियो में भी शानदार दृश्य देखा जा ससकता है, जो यूजर्स को आकर्षित कर रहा है, क्योंकि शेरों के कुनबे को आपने एकसाथ जलकुंउ पार करते हुए शायद ही देखा होगा। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि यह वीडियो हमें एक स्पष्ट संदेश देने के लिए काफी है कि वे अपने प्राकृतिक आवास यानी जंगल में किस ठसक और गर्व के साथ रहते हैं। इस नजारे को भारतीय वन विभाग के अफसर प्रवीन कासवान ने दो साल पहले वर्ल्ड लॉयन डे पर शेयर किया था। 

 

 

 

राजा का ऐसा शानदार और राजसी दृश्य देखना किस्मत वालों को ही नसीब होता है। पूरे गर्व और सम्मान के साथ बैठे इस वयस्क शेर का मनमोहक और वायरल वीडियो दो साल पहले इंटरनेट पर पोस्ट किया गया था, जो अब भी वायरल होता रहता है। 

 

रानी मां और नन्हें राजकुमार के बीच इस प्यार-दुलार वाले वीडियो को देखना तो वाकई मजेदार है। इस मनमोहक वीडियो  को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुरेंद्र मेहरा ने पोस्ट किया था। जिसमें शेरनी अपने शावक के साथ खेल रही है और उसे दुलार रही है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

Paytm के CEO विजयशेखर शर्मा ने कक्षा 10 में लिखी थी कविता, ट्विटर पर पोस्ट किया तो लोगों से मिले ऐसे रिएक्शन 

गुब्बारा बेचने वाले बच्चे और कुत्ते के बीच प्यार वाला वीडियो देखिए.. आप मुस्कुराएंगे और शायद रोएं भी 

ये नर्क की बिल्ली नहीं.. उससे भी बुरी चीज है, वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो देखिए सब समझ जाएंगे 

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts