
वायरल डेस्क. अखरोट खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभादायक होता है पर इसे तोड़ना जरा मुश्किल होता है। कई बार तो दांतों से भी इसे तोड़ना मुश्किल हो जाता है पर पाकिस्तान के मोहम्मद राशिद ने कुछ ऐसा कर दिखाया था कि ये विश्व रिकॉर्ड बन गया। इस शख्स ने 1 मिनट में 254 अखरोट अपने माथे से फोड़ डाले थे।
भारत और पाक के बीच था मुकाबला
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने हाल ही में एक वीडियाे जारी किया है। रोम, इटली में नवंबर 2018 को ये कॉम्पिटीशन आयोजित किया गया था। इसमें मुख्य मुकाबला भारत के एस.नवीन कुमार और पाकिस्तान के मोहम्मद राशिद के बीच था। नवीन ने एक मिनट में 239 अखरोट सिर से फोड़कर सबको चौंका दिया था। हालांकि, मोहम्मद राशिद उनसे भी तेज निकले और उन्होंने एक मिनट में 254 अखरोट फोड़ डाले। इस दौरान दोनों प्रतियोगियों के सिर से खून भी बहने लगा था। देखें वीडियो...
यह भी पढ़ें : बीच सड़क पर दिनदहाड़े महिला की हत्या, बाइक सवार चार बदमाशों ने पुलिस के सामने मारी ताबड़तोड़ तलवारें - देखें वीडियो
ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News