दुनिया का सबसे लंबा परिवार, मां सबसे छोटी 6 फुट 3 इंच की, बेटा उनसे भी एक फुट लंबा

अमरीका के मिनेसोटा में स्काॅट ट्रेप का परिवार रहता है। इस परिवार के प्रत्येक सदस्य की लंबाई आश्चर्यजनक रूप से काफी लंबी है। सभी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 20, 2022 6:10 AM IST

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं दुनियाभर में सबसे लंबी फैमिली कौन है। कहां रहती है। परिवार में कितने सदस्य है और प्रत्येक सदस्य की लंबाई कितनी है। चलिए हम इन सभी सवालों के जवाब देते हैं। आज हम आपको ऐसे परिवार के बारे में बता रहे हैं जो दुनिया का सबसे लंबा परिवार है। इस परिवार के प्रत्येक सदस्य का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। 

दरअसल, दुनिया की सबसे लंबी फैमिली है ट्रेप फैमिली और यह परिवार रहता है अमरीका के मिनेसोटा में। इस परिवार मे कुल पांच सदस्य हैं। घर के मुखिया स्काॅट,  उनकी पत्नी क्रिसी, दो बेटियां सवाना और मौली तथा एक बेटा एडम। आपको यह जानकर शायद हैरानी होगी कि इस ट्रैप परिवार के हर सदस्य की लंबाई इतनी ज्यादा है कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। यह परिवार संयुक्त तौर पर दुनिया का सबसे लंबा परिवार है। परिवार में प्रत्येक सदस्य की औसत लंबाई 203.29 सेंटीमीटर है यानी 6 फुट और 8.03 इंच। 

 

 

बहन ने बताया परिवार के नाम रिकाॅर्ड बन गया 

ट्रेप परिवार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने पर एडम का कहना है कि यह बात हमारी बहन ने फोन पर बताई कि ऑफिशियली रिकॉर्ड हमारे परिवार के नाम हो गया। हम खुश हैं। पहले तो इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था, मगर अब हम बेहद खुश हैं। एडम ही इस परिवार में सबसे लंबे सदस्य हैं, जबकि उनकी उम्र सबसे कम है। 22 साल के एडम की लंबाई 221.71 सेंटीमीटर यानी 7 फुट 3 इंच है। उसकी बड़ी बहन सवाना, जिसकी उम्र 27 साल है, उसकी लंबाई 6 फुट 8 इंच है। 

परिवार में सबसे छोटी सदस्य मां  

वहीं, एडम की एक अन्य बहन मौली, जिसकी उम्र 24 साल है, उसकी लंबाई 6 फुट और 6 इंच है। घर के मुखिया स्काॅट की लंबाई भी 6 फुट 8 इंच है, जबकि उनकी पत्नी क्रिसी की लंबाई 6 फुट और 3 इंच है। स्काॅट के अनुसार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का आइडिया सबसे पहले एडम ने दिया। 2020 में हम आर्थोपेडिक डाक्टर एना सुधो से मिले। उन्होंने हर एंगल से हमारी लंबाई नापी।

हटके में खबरें और भी हैं..

मकान मालिक ने खोला किराएदार का फ्रीजर, अंदर का नजारा देख कांप गया वो 

दिल दहला देगा यह खौफनाक वायरल वीडियो, महिला की आत्मा शरीर छोड़ते हुए कैमरे में हो गई कैद!

दूल्हे ने दुल्हन को पहनाई वरमाला, तभी होने वाली पत्नी ने किया जबरदस्त कांड, शुरू हो गई मारपीट 

पति ने देखी एडल्ट फिल्म, शक हुआ कि महिला किरदार उसकी पत्नी है, फिर जो हुआ...

Share this article
click me!