
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो पोस्ट करने या रील बनाने के लिए लोग किसी भी हद तक गिरने को तैयार हैं। कुछ लोग अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट कर रहे हैं, तो कई लोग कहीं भी नाचना-गाना शुरू कर दे रहे हैं। कभी शॉपिंग में, तो कभी प्लेन में, ट्रेन में या फिर मेट्रो में डांस करते हुए रील बनाना आम बात हो गई है। बीते जुलाई महीने में हैदराबाद मेट्रो में एक युवती नाचते हुए रील बना रही थी, जिस पर लोगों ने काफी आपत्ति जताई थी। इसके बाद हैदराबाद मेट्रो प्रबंधन ने युवती के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही थी।
अब फिर दिल्ली मेट्रो में नाचते हुए एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि मेट्रो में यात्री सफर कर रहे हैं, तभी एक लड़की नाचना शुरू कर देती है, यह देखकर कुछ समय के लिए लोग चौंक जाते हैं कि आखिर इसे क्या हो गया। इसके बाद लड़की सामने खड़ी एक लड़की को देखते हुए अलग-अलग तरीके से किसी प्रोफेशनल डांसर की तरह डांस करने लगी और सामने खड़ी लड़की उसकी यह हरकत मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर रही है, तब यात्री समझ पाए कि मैडम को रील बनाने का बुखार चढ़ा है।
दिल्ली मेट्रो में लड़की के नाचते हुए इस वायरल वीडियो क्लिप को थिनले भूटिया नाम के अकाउंट हैंडल से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। लड़की के नाचने की क्लिप को उसके दोस्त के अलावा एक अन्य यात्री ने भी अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। थिनले ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, कॉन्फिडेंस हो तो ऐसा। ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को आठ लाख से अधिक बार देखा गया है, जबकि हजारों यूजर्स ने लाईक, शेयर और कमेंट के जरिए अपने रिएक्शन दिए हैं।
कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा, कितने तेजस्वी लोग हैं, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, उन्हें मेट्रो में डांस करने और इसे रिकॉर्ड करने का साहस देखकर लग रहा कितनी बहादुर जोड़ी है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, सही है, कॉन्फिडेंस तो आपका भी कम नहीं है, चुपके से वीडियो बना डाली। बहरहाल, हैदराबाद मेट्रो में लड़की के वीडियो बनाने के बाद कुछ यूजर्स ने इस पर आपत्ति की थी। तब एक यूजर ने इस पर सवाल उठाते हुए लिखा था, एक सार्वजनिक परिवहन जैसे कि मेट्रो रेल में ऐसे वीडियो बनाने की अनुमति कैसे दी जा सकती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने भी लड़की के डांस पर आपत्ति जताते हुए मेट्रो प्रबंधन से पूछा था, कैसी विडंबना है। क्या आप लोग मेट्रो में इसकी अनुमति दे रहे हैं। क्या आप लोगों ने मेट्रो स्टेशनों को पिकनिक स्पॉट और डांस फ्लोर के तौर पर भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इसके बाद हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड ने कहा था कि वह इस लड़की के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।
बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News