
मुंबई. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने तीन चीजों के लिए जाने जाते हैं। पहला एक्टिंग, दूसरा फिटनेस और तीसरा हाजिर जवाबी। 'खिलाड़ी' कुमार 'कपिल शर्मा शो' (Kapil Sharma Show) पर जब जाते हैं तब उनकी हाजिर जवाबी देख लोग दंग रह जाते हैं। वो कपिल शर्मा को पस्त कर देते हैं। एक बार फिर से बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर कपिल शर्मा शो में पहुंचे। वो अपनी फिल्म 'अतरंगी रे' के प्रमोशन के लिए आनंद एल राय और सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ इस मंच पर दिखाई दिए।
कीकू शारदा विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी पर की कॉमेडी
मेकर्स ने इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया है। इसमें अक्षय कुमार जादू दिखाते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही कपिल शर्मा और उनकी टीम के साथ मस्ती करते दिखाइ देंगे। प्रोमो में इसकी झलक सामने आई है। जब कॉमेडियन कीकू शारदा विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर कॉमेडी करते हैं तो अक्षय कुमार कहते हैं वहां 'किट-कैट' खाया होगा आपने। कीकू कहते हैं कि मैं अभी राजस्थान में एक हाईप्रोफाइल शादी में शामिल होकर लौटा हूं। मैंने आज तक इतनी भव्य शादी नहीं देखी..क्योंकि उन्होंने मुझे देखने ही नहीं दी। लेकिन काफी मंगल कौशल शादी हुई। जिस पर हंसते हुए अक्षय कहते हैं कि वहां आपने 'किट-कैट' खाया होगा। जिस पर सभी लोग हंस देते हैं।
अक्षय कुमार ने शर्मिला और सैफ के साथ भी किया काम
इसके बाद कपिल शर्मा अक्षय कुमार की फिटनेस को लेकर सारा से कहते हैं कि अक्षय कुमार ने शर्मिला टैगोर जी के साथ भी काम किया, सैफके साथ भी काम किया अब सारा अली खान के साथ भी काम कर रहे हैं। हमने सुना है कि आपके पास एक स्क्रिप्ट हैं जिसमें आप तैमूर और उस वक्त जो हीरोइन होगी उनके साथ काम करेंगे। जिसपर अक्षय कुमार कहते हैं कि मैं तो तैमूर के बच्चे के साथ भी काम करूंगा। जिसके बाद पूरा शो ठहाकों से गूंज उठता है।
बता दें कि 'अतरंगी' मूवी में अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष काम कर रहे हैं। अक्षय कुमार का इस मूवी में गेस्ट अपियरेंस हैं। 'सूर्यवंशी' फेम ने कहा कि इस फिल्म में सारा और धनुष ने बेहतरीन काम किया है।
और पढ़ें:
Priyanka Chopra ने ब्लैक नेट वाली ड्रेस पहन ढाया कहर, फैंस बोले- आप अपने लुक से हमें मार डालोगे
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।