- Home
- Entertianment
- Bollywood
- Priyanka Chopra ने ब्लैक नेट वाली ड्रेस पहन ढाया कहर, फैंस बोले- आप अपने लुक से हमें मार डालोगे
Priyanka Chopra ने ब्लैक नेट वाली ड्रेस पहन ढाया कहर, फैंस बोले- आप अपने लुक से हमें मार डालोगे
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। वो जो भी करती हैं दुनिया भर में मौजूद उनके करोड़ो चाहने वाले उसे फॉलो करते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान वो अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वो अपने अलग-अलग स्टाइल की तस्वीरें डाल रही हैं। जिसपर लाइक्स और कमेंट की बौछार हो रही है। हाल ही में 'देसी गर्ल ' ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उनका बोल्ड लुक नजर आ रहा हैं। आइए नीचे देखते हैं प्रियंका की कुछ बेहतरीन तस्वीरें....
- FB
- TW
- Linkdin
)
प्रियंका ने ब्लैक कलर का नेट वाला जंपसूट पहना है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लेजर कैरी किया है। जिसकी वजह से अदाकारा का बोल्डनेस झलक रहा हैं।
प्रियंका ने इस पूरे लुक को कंप्लीट करने के लिए हाई हील्स पहना है और बालों को हाई पोनीटेल में बांध रखा है। उन्होंने ब्लू आइसैडो और हल्के कलर की लिपस्टिक लगा रखी हैं।
इस लुक में एक्ट्रेस हमेशा की तरह बेहद हॉट दिख रही हैं। फैंस यहां उनके इस अंदाज के दीवाने हो गए हैं और तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर्स ने कहा कि आप अपने लुक से हमें मार ही डालोंगे। एक्ट्रेस ने ये लुक 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' के प्रमोशन के दौरान कैरी किया था।
प्रियंका ने अपनी ये फोटोज शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'और ये खत्म हो गया। द मैट्रिक्स मूवी. री एंटर द मैट्रिक्स 12.22.21।' प्रिंयका के चाहने वाले अब उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता जता रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा अपने नए शो 'सिटाडेल' (Citadel) की शूटिंग कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने इस शो के बारे में भी बताया है। इस शो की शूटिंग स्पेन में हो रही हैं।
बता दें कि यूगोव (YouGov) के सर्वे में प्रियंका चोपड़ा को 'मोस्ट एडमायर्ड वुमेन' के लिस्ट में 10वें नंबर पर रखा गया है। बीते साल 2020 में वो 15वें नंबर पर थीं।
बॉलीवुड में प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो मां आनंद शीला की बायोपिक और फरहान अख्तर की बॉलीवुड मूवी जी ले जरा में काम कर रही हैं।
और पढ़ें: