बिग बी के सामने जब कंटेस्टेंट ने की बहू ऐश्वर्या की तारीफ तो ऐसा था उनका रिएक्शन

Published : Oct 24, 2019, 06:50 PM IST
बिग बी के सामने जब कंटेस्टेंट ने की बहू ऐश्वर्या की तारीफ तो ऐसा था उनका रिएक्शन

सार

फिल्म 'जोश' 19 साल पहले साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख और ऐश्वर्या राय ने जुड़वां भाई-बहन का रोल प्ले किया था।

मुंबई. अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी रिएलिटी शो 'केबीसी' के 11वें सीजन में बिजी हैं। शो के दौरान वे कंटेस्टेंट की ख्वाहिशें और किस्से सुनते हैं साथ ही अपनी बातें भी बताती हैं। अब ऐसे में हाल ही में टेलिकास्ट हुए एपिसोड में दिल्ली से आई कंटेस्टेंट पूजा झा हॉट सीट पर अमिताभ के सामने बैठीं और उन्होंने एक सवाल पर ऐश्वर्या की तारीफ की। इसके बाद अमिताभ का जो रिएक्शन था वो देखने वाला था। 

बिग बी ने पूछा था सवाल 

दरअसल, अमिताभ बच्चन से पूजा से सवाल पूछा था कि किस फिल्म में ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान ने जुड़वां बहन-भाई का किरदार निभाया था। इसके जवाब में कंटेस्टेंट ने फिल्म 'जोश' का नाम लिया, साथ ही ऐश्वर्या राय को लेकर कहा कि वो उनकी फैन हैं और उनकी आंखें मन मोहने वाली हैं। इस पर अमिताभ ने मजाक करते हुए कहा कि वो निराश हैं कि पूजा ने उनकी आंखों की तारीफ नहीं की, लेकिन वो ऐश्वर्या को इस बारे में बता देंगे। 

19 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म 

बता दें, फिल्म 'जोश' 19 साल पहले साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख और ऐश्वर्या राय ने जुड़वां भाई-बहन का रोल प्ले किया था। ऐश की पेयरिंग चंद्रचूड़ सिंह के साथ थी, जबकि शाहरुख और प्रिया गिल के बीच लव एंगल दिखाया गया था। शरद कपूर भी इस फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आए थे, जो चंद्रचूड़ के भाई का था। इस फिल्म का डायरेक्शन मंसूर खान ने किया था। इसके साथ ही अमिताभ के करियर में अहम रोल निभाने वाले शो केबीसी की शुरुआत भी 2000 में ही हुई थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

OTT New Release: सस्पेंस-कॉमेडी-रोमांस का तगड़ा कॉम्बो, 10 फिल्में-वेब सीरीज मचाएंगी धमाल
Richest TV Actress: कौन है भारत की सबसे अमीर टीवी एक्ट्रेस? जानकर रह जाएंगे हैरान