
मुंबई। स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) सीजन 11 का ग्रैंड फिनाले रविवार को हुआ। इस सीजन के विनर बने हैं अर्जुन बिजलानी। अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) को बतौर विजेता चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपए और एक कार मिली है। बता दें कि शो में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripthi) फर्स्ट रनर अप रहीं, जबकि विशाल आदित्य सिंह सेकेंड रनरअप बने। अर्जुन बिजलानी को दिव्यांका त्रिपाठी से कड़ी टक्कर मिली।
इससे पहले विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) ने फिनाले स्टंट में गेम छोड़ दिया था। इसके बाद अर्जुन बिजलानी और दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripthi) ने इसे पूरा किया, जिसमें अर्जुन दिव्यांका से महज 20 सेकेंड आगे थे। इसी के साथ अर्जुन गेम के विनर बन गए। अर्जुन बिजलानी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित शेट्टी उनका और दिव्यांका त्रिपाठी का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद रोहित अर्जुन का हाथ उठाते हुए कहते हैं- खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के विनर हैं अर्जुन बिजलानी। अपना नाम सुनते ही अर्जुन खुशी से झूम उठते हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- जीत-हार तो चलती रहती है, लेकिन शो में हमारा सफर मायने रखता है। मुझे लगता है हम सभी ने खतरों के खिलाड़ी 11 में खूब एन्जॉय किया है और ईमानदारी से कहूं तो विशाल आदित्य सिंह और दिव्यांका त्रिपाठी भी विनर्स हैं। इसके साथ ही अर्जुन बिजलानी ने शो की स्टंट टीम और होस्ट रोहित शेट्टी का भी शुक्रिया अदा किया है।
ये कंटेस्टेंट हुए थे शामिल :
बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में इस बार कुल 13 कंटेस्टेंट ने भाग लिया था। इनमें सौरभ राज जैन, आस्था गिल, महक चहल, निक्की तंबोली, अनुष्का सेन, अभिनव शुक्ला, सना मकबूल, राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी, वरुण सूद, विशाल आदित्य सिंह, दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी शामिल थे।
ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा अच्छी तरह से जानती है कैसे दी जाती है बोल्डनेस में दूसरों को मात, ये PHOTOS हैं गवाह
ये भी पढ़ें- करीना कपूर की स्किन का बदला रंग देख चौंक गए सभी, चेहरे से लेकर हाथ-पांव तक सब दिख रहे ऐसे, PHOTOS
ये भी पढ़ें- Bold Dresses of the Week: ट्रांसपेरेंट गाउन में दिखीं मलाइका तो अधखुली पैंट में नजर आई उर्फी जावेद
ये भी पढ़ें- जिसके लिए इस एक्टर ने पत्नी को दिया था धोखा बाद में उसी ने मारी ठोकर, वापस लौटे तो फैमिली ने भी नहीं अपनाया
ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी को नहीं मिला धर्मेंद्र संग रहने का ज्यादा मौका, अभी भी इस घर में रहती है अकेली, जो दिखता है ऐसा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।