गोद भराई के दौरान जानें क्यों आया Bharti Singh को गुस्सा, Mithun Chakraborty को दी ये चेतावनी, देखें Video

भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं। लेकिन वो इस दौरान भी 'हुनरबाज' तो अपने पति और राइटर हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) के साथ होस्ट कर रही हैं। प्रेग्नेंसी में भी वो अपने काम को कर रही हैं  जो तारीफ के काबिल है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2022 10:00 AM IST

मुंबई. कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) हर वक्त मस्ती करती नजर आती हैं। शायद ही कोई ऐसा होगा जो उनके कॉमेडी पर हंसता नहीं हो। लेकिन 'हुनरबाज' (Hunarbaaz-Desh Ki Shaan) के मंच पर उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को धमकी दे डाली। रुकिए...रुकिए इसे पढ़कर सीरियस होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इसके पीछे की कहानी भी बड़ी मजेदार है। पूरा मामला जानकर और वीडियो देखकर आप मुस्कुरा उठेंगे। 

दरअसल, भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं। लेकिन वो इस दौरान भी 'हुनरबाज' तो अपने पति और राइटर हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) के साथ होस्ट कर रही हैं। प्रेग्नेंसी में भी वो अपने काम को कर रही हैं  जो तारीफ के काबिल है। शो मेकर्स और जज पूरी कोशिश करते हैं कि भारती सिंह को खुश रखा जाए। इसी कड़ी में शो के स्टेज पर उनके लिए एक सरप्राइज प्लान किया गया। भारती सिंह की गोदभराई की रस्म की गई। 

भारती के लिए सरप्राइज प्लान किया गया

अब जहां भारती सिंह हो वहां कॉमेडी ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी किया है। हर्ष पहले भारती के आंखों पर काली रंग की पट्टी बांधते हैं। फिर उन्हें स्टेज पर ले आते हैं और एक खूबसूरत सोफा पर बैठाते हैं। इस दौरान भारती कहती हैं कि मैं प्रेग्नेंट हूं कोई मजाक मत करना। इसके बा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra), मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर (Karan Johar) धीरे-धीरे भारती की तरफ आते हैं। फिर तीनों जजेस जोर से चिल्लाते हैं 'सरप्राइज।' इतने में पीछे स्क्रीन पर लिखा आता है, 'भारती की गोद भराई।'

सरप्राइज को देखकर भारती हुईं खुश

इसके बाद भारती अपने आंखों पर बंधी पट्टी हटाती हैं और खुश हो जाती है। करण कहते हैं, 'यह दुनिया की पहली प्रेग्नेंट ऐक्टर है, जिसकी टीवी पर गोद भराई शुरू होने जा रही है भाइयों और बहनों।' फिर पीछे से गले लगाते हुए परिणीति भी भारती को बधाई देती हैं। और कमीडियन उनको थैंक यू कहती हैं। भारती को मॉम टू बी का रिबन पहनाया जाता है। फिर करण और परिणीति भी पहनते हैं। इस दौरान हर्ष गिफ्ट की बात करते हैं।

हर्ष और भारती गिफ्ट मांगते हैं

हर्ष कहते हैं,  वह और भारती जब किसी के बीबी शावर में जाते हैं तो खाली हाथ जाने में उनको शर्म आती है। तो करण कहते हैं कि 'आप हिंट मार रहे हैं कि गिफ्ट्स आने चाहिए आपको।' जिस पर हर्ष कहते हैं कि वह मुंह पर गिफ्ट मांग रहे हैं। फिर परिणीति कहती हैं कि सबने बोला था कि जब भी जाना तो सोने का सामान लेकर जाना।अब गोल्ड की बात आते ही भारती और हर्ष खुश हो जाते हैं। और जैसे ही गिफ्ट बॉक्स आता है हर्ष क्रू मेंबर से छीनकर खोलने लग जाते हैं। लेकिन उसमें से कुछ और ही निकलता है।

डिब्बे में बंद चीज को देखकर भारती को आया गुस्सा

भारती डिब्बे में किसी चीज को देखकर नाराज हो जाती हैं और गुस्से में बोलती हैं अगला हुनर बुलाओऔर चिल्लाकर तीनों जजेस को जाने के लिए कहती है। फिर मिथुन चक्रवर्ती से कहती हैं, 'दादा याद रखना कि भारती सिंह से आपने पंगा लिया है।' तो मिथुन कहते हैं कि नहीं नहीं उन्होंने कोई पंगा नहीं लिया है। इस पर भारती कहती है, 'दरवाजा खटखटाओगे कि पिंकी दरवाजा खोल, और पिंका को मैं इतना भड़का दूंगी। अब देना दादा।'  भारती के कॉमेडी में हर्ष भी साथ देते नजर आते हैं। बता दें कि भारती और हर्ष इस शो में खूब कॉमेडी करते हैं। ये दोनों जजेस को हंसाते रहते हैं। हुनरबाज के मंच पर अब तक कई हुनर की खोज हो चुकी हैं। जिनके बीच मुकाबला होगा। 

और पढ़ें:

Ipl nilami 2022: Preity Zinta ने गोद में बच्चा लिए शेयर की फोटो, बताया ऑक्शन को कितना मिस कर रही एक्ट्रेस

IPL Auction 2022 : आईपीएल नीलामी में पहली बार दिखी Shahrukh Khan की बेटी Suhana, बेटे आर्यन भी आए नजर

जानें कौन हैं IPL 2022 के करोड़पति खिलाड़ी: श्रेयस को KKR ने 12.25 करोड़ में खरीदा, शिखर धवन की जेब में 8.25 c

IPL Nilami 2022: KKR ने 12.25 करोड़ में खरीदा श्रेयस अय्यर, क्‍या कप्‍तान तलाश हुई खत्‍म

Share this article
click me!