Bigg Boss 15:Shamita Shetty को लेकर करण कुंद्रा और तेजस्वी के बीच आई दरार!

बिग बॉस हाउस में समीकरण बदलने लगा है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच शिकायत घर बनाने लगी है। करण कुंद्रा ने जब विकास को शमिता शेट्टी को लेकर गेम बनाने से रोका तो तेजा उनपर सवाल दागती हुई दिखाई दीं। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 15, 2021 5:36 PM IST / Updated: Nov 15 2021, 11:08 PM IST

बिग बॉस हाउस (Bigg Boss House) में रिश्ते पल-पल बदलते रहते हैं। गेम के लिए कौन कब किसका इस्तेमाल करता है वो पता नहीं चल पाता है। सोमवार के एपिसोड में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। जब करण कुंद्रा और तेजस्वी के रिश्ते में थोड़ी सी कड़वाहट आ गई। इसके पीछे वजह विकास और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) वजह बने।  एपिसोड में यह दिखाया गया है कि जब शो से राकेश बापत बाहर गए और सलमान खान ने शमिता शेट्टी को बताया कि वो कभी नहीं आएंगे। इसके बाद शमिता एक कमरे में रो रही हैं।

दूसरी जगह करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और विकास इस बाबत बात कर रहे होते हैं। विकास इनसे बोलता है कि अब मेरे लिए आसानी होगी। मैं शमिता को फिर से घुमा सकता हूं। राकेश के जाने के बाद वो कमजोर हो गई है। जिसपर करण कुंद्रा ऐतराज जताते हैं। करण  कुंद्रा विकास को दो बार बोलते हैं कि अगर फिर से आप ऐसा कहते हैं तो आप भाई कहलाने लायक नहीं है। आपको शमिता भाई मानती है। अभी वो रो रही है। वो दर्द में हैं इसलिए आपको उसे सपोर्ट करना चाहिए ना कि गेम प्लान करना चाहिए। 

तब तेजस्वी प्रकाश करण को समझाती है कि गेम अकेले नहीं खेल सकते हैं। हमें विकास के साथ खड़ा रहना चाहिए। जिसपर करण कहता है कि मुझे विकास का वैसे बोलना गलत लगा। हमारे ओपिनियन अब अलग-अलग है। फिर तेजस्वी कहती हैं कि हम दोनों के ओपिनियन अलग-अलग है। क्या यह सही है।  हालांकि बाद में तेजस्वी करण को मनाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद विकास शमिता शेट्टी के पास जाकर उसे सारी चीजें बताते हैं। बोलते हैं कि राकेश के आने के बाद आप मुझसे दूर हो गई। तब शमिता उन्हें वजह बताती हैं।

और पढ़ें:

RAJKUMMAR RAO और PATRALEKHAA को दूल्हा-दुल्हन बने देखकर प्रियंका चोपड़ा समेत इन सितारों ने कही ये बात

Shraddha Arya अपने स्पेशल डे के लिए ले रहीं Special Diet, फिगर देख कहेंगे डाइट का नहीं हो रहा असर

Bigg Boss ने घर में लाया नया ट्विस्ट, VIP की चलेगी सरकार, छिड़ने वाला है महासंग्राम

Read more Articles on
Share this article
click me!