- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Rajkummar Rao और Patralekhaa को दूल्हा-दुल्हन बने देखकर प्रियंका चोपड़ा समेत इन सितारों ने कही ये बात
Rajkummar Rao और Patralekhaa को दूल्हा-दुल्हन बने देखकर प्रियंका चोपड़ा समेत इन सितारों ने कही ये बात
मुंबई. राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (patralekhaa) के प्यार को आखिरकार शादी की मंजिल मिल ही गई। एक दशक से ज्यादा पुरानी प्रेम कहानी के हीरो और हीरोइन अब एक हो गए हैं। इनकी जिंदगी अब एक साथ एक घर में एक कमरे में गुजरेगी। हर सुख-दुख में दोनों एक दूसरे के साथ खड़े होंगे। राजकुमार और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शादी की तस्वीर पोस्ट कर सबको बता दिया कि वो अब पति-पत्नी हो गए हैं। दूल्हा-दुल्हन बने दोनों बेहद ही प्यारे लग रहे थे। इनकी शादी की तस्वीर देखकर फैंस तो खुश हैं ही बॉलीवुड सितारे भी इन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

शादी में पत्रलेखा ने सब्यसाची का डिजाइन किया सुर्ख लाल रंग का गोल्डन एंब्रायडरी वाला लहंगा पहन रखा था। एक्ट्रेस का सपना था कि वो सब्यसाची का लहंगा पहनकर सात फेरे ले। जो आज पूरा हो गया। वहीं एक्टर राजकुमार ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी और इसपर उन्होंने लाल रंग का सेहरा चुना। दोनों दूल्हा-दुल्हन के लिबास में बेहद शानदार लग रहे थे।
इनकी शादी की तस्वीर देखकर प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने दोनों के इंस्टाग्राम पर बधाई दी। पत्रलेखा के इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने लिखा, 'OMG..तुम दोनों स्टनिंग लग रहे हो। बधाई हो।' वहीं राजकुमार के इंस्टा पर एक्ट्रेस ने फनी तरह से बधाई दी। एक तस्वीर पर उन्होंने लिखा, 'मैं नहीं रो रही हूं और तुम रो रहे हो।बधाई हो।'
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनॉन (Kriti Sanon) ने भी राजकुमार राव और पत्रलेखा को बधाई दी। उन्होंने दोनों को बधाई दी और कहा कि तुम दोनों बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हो। इसके साथ ही दिल का ढेर सारा इमोजी भी शेयर किया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी दोनों को बधाई दी। राजकुमार राव के इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, ' बधाई-बधाई! लव-लव-लव और बहुत प्यार हमेशा।'
बॉलीवुड के एवरग्रीन हीरो अनिल कपूर ने भी इस नए कपल को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'बधाई हो मेरे दोस्तों .. काश मैं जश्न मनाने के लिए चंडीगढ़ में होता .. मुंबई में वापस मिस्टर और मिसेज राजकुमार पत्रलेखा के रूप में आप जल्द ही मिलते हैं। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट का इमोजी शेयर किया।
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी राजकुमार राव को नई जिंदगी शुरू करने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'लव यू गाय।' इसके अलावा कियारा आडवाणी समेत बॉलीवुड के सितारे लगातार नए जोड़े को बधाई दे रहे हैं।
राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा किआखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद आज मैंने अपनी हर चीज से शादी कर ली। मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार। आज मेरे लिए आपके पति कहे जाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है पत्रलेखा। यहां से हमेशा के लिए साथ और अनंत तक...।'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।