
मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में अब तो कंटेस्टेंट्स के बीच बहुत कुछ देखने और सुनने को मिल रहा है। घरवाले अब तो छोटी-छोटी बातों पर हाथापाई पर उतार आए हैं। एक-दूसरे को गालियां और धमकी देना अब आम बात हो गई है। इसी बीच शो की कंटेस्टेंट रही अफसाना खान (Afsana Khan) ने शमिता शेट्टी (Shamita Shetty)पर जमकर भड़ास निकाली है। बता दें कि बिग बॉस के घर में अफसाना और शमिता की लड़ाई के बाद उन्हें बाहर करने का फैसला लिया गया था। शो से बाहर होने के बाद अब अफसाना ने शमिता पर निशाना साधा है और जमकर भड़ास निकाली है। इतना ही नहीं उन्होंने धमकी तक दे डाली। उन्होंने कई सारी चीजों को लेकर खुलासा भी किया है।
अफसाना खान ने किए खुलासे
अफसाना खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया- मेरी पर्सनालिटी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ खास कंटेस्टेंट्स का फेवर करने को लेकर उन्होंने कई बार मेकर्स से बात की थी। शो में कुछ खास ना करने पर भी सिंबा नागपाल को बचाया जा रहा है। उन्होंने उमर रियाज को स्वीमिंग पूल में धक्का दे दिया, फिर भी उन्हें कुछ नहीं कहा गया। वहीं, शो में शमिता शेट्टी से अपनी लड़ाई को लेकर भी अफसाना अभी तक परेशान हैं। उनका कहना है कि वो शमिता को अपनी जूती की तरह समझती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अगर शमिता कभी भी उनके सामने आएंगी तो वह उन्हें छोड़ने वाली नहीं हैं।
शमिता शेट्टी को कहा था फ्लॉप एक्ट्रेस
दरअसल, शो में अफसाना की शमिता से जमकर लड़ाई हुई थी। वीआईपी टास्क के बाद भी शमिता और अफसाना एक-दूसरे से भिड़ती दिखी थीं। इतना ही नहीं इस लड़ाई में अफसाना अपना आपा खो बैठी थी और उन्होंने शमिता को फ्लॉप हीरोइन तक कह दिया था। उन्होंने खूब गालियां भी दी थी। और इसी वजह से शो के होस्ट सलमान खान ने उन्हें डांट भी लगाई थी। सलमान ने तो यह तक कह दिया था कि अगर उनके हाथ में होता तो वे उन्हें तुरंत घर से बाहर कर देते। बता दें कि वीआईपी टास्क में अपनी हार के बाद अफसाना ने चाकू उठाते हुए बिग बॉस को ये धमकी दे डाली थी कि वो खुद को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके बाद खुद पर वार करने, वायलेंट होने, इमोशनल ब्रेकडाउन और शमिता से लड़ाई के चलते उन्हें घर से बाहर जाना पड़ा था।
ये भी पढ़ें -
पापा के खिलाफ जाकर Ajay Devgn से शादी करने का Kajol ने लिया था फैसला, फिर झेलना पड़ा था बहुत कुछ
पति-बेटी को घर पर छोड़ बेटे संग घूमती नजर आई Shilpa Shetty, इधर कार में मुंह छुपाता दिखा ये खिलाड़ी
नाइटी पहनकर सड़क पर घूमती दिखी Kareena Kapoor, खुले बाल और इस हालत में देख लोगों ने लगाई क्लास
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।